{"_id":"6a4ab80ded264a2651061d28","slug":"a-thirty-minute-downpour-in-baraut-exposed-the-reality-of-drain-cleaning-efforts-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-154684-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बड़ाैत में तीस मिनट की बारिश ने खोली नालों की सफाई की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बड़ाैत में तीस मिनट की बारिश ने खोली नालों की सफाई की पोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। पहली बारिश ने रविवार को नगर में नालों की सफाई की पोल खोलकर रख दी। नालों की सफाई कराने के लिए करीब दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास किया गया था, मगर नगर की सड़कों पर हुए जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
नगर में नालों की सफाई कराने के लिए नगर पालिका ने करीब दो करोड़ रुपये का बजट पास किया था, जिससे बरसात का मौसम शुरू होने से पहले सभी नालों की सफाई कराई जा सके। सफाई का कार्य शुरू कराया गया, जो अभी तक पूरा नहीं हो सका है। रविवार को हुई करीब आधा घंटे की बारिश से नगर के कोताना रोड, गांधी रोड, बिजरौल रोड, खत्री गली आदि में जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सड़कों पर पानी कम होने के बाद लोगों का आवागमन शुरू हो सका। विजय, राहुल, प्रवीण, मनोज, कपिल आदि का कहना है कि यदि नालों की सफाई अच्छी तरह कराई जाती तो बरसात का पानी सड़कों पर नहीं भरता। कुछ जगह अभी तक नालों की सफाई का कार्य चल रहा था, जबकि यह काम जून माह में ही समाप्त होना चाहिए था। मुख्य बाजार में पानी भरने के कारण सामान की खरीदारी करने आए लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ी और घंटों तक जलभराव के कारण फंसे रहे।
विज्ञापन
ये बोले लोग-- --
पहली बरसात ने नगर पालिका के सभी दावों की पोल खोलकर रख दी है। सड़कों पर हुए जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। -सत्यपाल
बरसात के मौसम को देखते हुए पालिका को अच्छी तरह से नगर के सभी नालों की सफाई करानी चाहिए थी, जिससे जलभराव की समस्या नहीं बनती। इसका खामियाजा लोगों को बरसात के दौरान भुगतना पड़ेगा। -मोहित
वर्जन-- --
नालों की अच्छी तरह से सफाई कराई गई है। तेज बरसात के दौरान कुछ समय के लिए सड़कों पर पानी भरने की समस्या हो सकती है। 90 प्रतिशत नालों की सफाई कराई जा चुकी है। शेष की जल्द सफाई कराई जाएगी। -वीरेंद्र तेवतिया, सफाई निरीक्षक नगर पालिका बड़ौत

ये बोले लोग

वर्जन