फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Abhishek won four medals, including gold, at the State Shooting Championship.

Baghpat News: स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में अभिषेक ने स्वर्ण समेत चार पदक जीते

Sun, 05 Jul 2026 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Abhishek won four medals, including gold, at the State Shooting Championship.
-खिलाड़ी के वापस लौटने पर लुहारी गांव में किया गया स्वागत
विज्ञापन

फोटो संख्या 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। लुहारी गांव के अभिषेक दांगी ने दिल्ली में आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण सहित कुल चार पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। वापस लौटने पर शनिवार को गांव में उनका स्वागत किया गया।

यह प्रतियोगिता दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 21 से 30 जून तक आयोजित हुई थी। अभिषेक ने 50 मीटर फ्री पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में टीम के साथ एक और स्वर्ण पदक जीता। अभिषेक ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल की व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक भी अपने नाम किया। उन्होंने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल की टीम स्पर्धा में भी रजत पदक जीता। रालोद सांसद चंदन सिंह चौहान ने दिल्ली में खिलाड़ी को सम्मानित किया। सांसद ने कहा कि ग्रामीण अंचल के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इस अवसर पर चंद्रपाल सिंह, डॉ. संजीव आर्य, सतपाल सिंह, जानीदर सिंह और धर्मबीर सिंह माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed