फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   After waiting for Jayant, the construction of the school building was initiated.

Baghpat News: जयंत का इंतजार करने के बाद स्कूल के भवन का निर्माण शुरू कराया

Mon, 06 Jul 2026 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
After waiting for Jayant, the construction of the school building was initiated.
बागपत। केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह को मवीकलां के राजकीय हाईस्कूल के उच्चीकरण के लिए भवन निर्माण के शिलान्यास का समय नहीं मिल सका। उनका इंतजार करने के बाद स्कूल के भवन का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। इस कार्य को अगले साल फरवरी माह तक पूरा कराया जाएगा। जिससे अगले सत्र से बेटियों का गांव में इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई करने का सपना पूरा होगा।
विज्ञापन

मवीकलां गांव में एक राजकीय हाईस्कूल है। पांच किलोमीटर की दूरी तक कोई भी इंटर कॉलेज नहीं होने के कारण बेटियां हाईस्कूल के बाद पढ़ाई नहीं कर पा रही थीं। उनका आगे पढ़ने का सपना अधूरा रह जाता था। इसलिए ही लोगों ने राजकीय हाईस्कूल के उच्चीकरण की मांग उठाई। शासन ने हाईस्कूल के उच्चीकरण करने के लिए छह माह पहले स्वीकृति देते हुए दो करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया था। लोगों ने उच्चीकरण के लिए भवन निर्माण का शिलान्यास केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जंयत सिंह से कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह के कार्यक्रम के लिए समय नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य में देरी होने लगी। जिस पर लोगों ने उनसे जल्द शिलान्यास करने का आग्रह किया। इस पर जयंत ने स्कूल का शिलान्यास दस जून को करने का समय दिया और इसके लिए कार्यक्रम तय कर दिया गया। इस कार्यक्रम को एक दिन पहले ही अचानक रद्द कर दिया गया और इस कारण शिलान्यास नहीं हो सका था। चौधरी जयंत का इंतजार करने के बाद पिछले सप्ताह भवन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया। कार्य शुरू होने से बेटियों को अब इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई करने की सुविधा मिलेगा और उनका सपना भी पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फरवरी माह तक कार्य होगा पूरा, अप्रैल से सत्र शुरू होगा
मवीकलां गांव के राजकीय हाईस्कूल का उच्चीकरण का कार्य अगले साल फरवरी माह तक पूरा करना होगा। इसके बाद स्कूल की जांच करने के बाद शिक्षा विभाग को हैंडओवर किया जाएगा। वहां इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के लिए अप्रैल माह से सत्र शुरू किया जाएगा ताकि छात्राओं का दाखिला कराकर पढ़ाई शुरू की जा सके।

वर्जन
- मवीकलां गांव में राजकीय हाईस्कूल के उच्चीकरण का कार्य शुरू हो गया है और अगले सत्र में अप्रैल माह से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई शुरू करने के लिए तैयारी है। -राजीव कुमार यादव, डीआईओएस

- मवीकलां के राजकीय हाईस्कूल उच्चीकरण के लिए अभी सिर्फ नींव भरने का कार्य शुरू किया गया है। जल्द ही केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह से मिलकर शिलान्यास करवाने के लिए कार्यक्रम निर्धारित करवाया जाएगा। -सुभाष गुर्जर, जिलाध्यक्ष रालोद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed