{"_id":"6a4966db3f1c7c2be50ee9dd","slug":"another-accused-named-in-the-womans-murder-case-was-arrested-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-154636-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: महिला की हत्या में नामजद एक और आरोपी को गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: महिला की हत्या में नामजद एक और आरोपी को गिरफ्तार किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ट्योढ़ी गांव में महिला की ईंटों से पीटकर की गई थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। ट्योढ़ी गांव में करीब डेढ़ माह पहले हुई इशरत की हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शामली जिले के खेड़ी कुरतान निवासी इशाक को शनिवार को पकड़ा गया। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
मृतका के भाई इस्तकार ने कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इनमें इशरत के पति आस मोहम्मद उर्फ आशू, दीन मोहम्मद, इशाक, मुरसलीन और एक महिला शामिल थे। प्राथमिकी के अनुसार, आस मोहम्मद अपनी पत्नी इशरत के साथ ट्योढ़ी के ईंट भट्ठे पर रहता था। आरोप है कि उसने इशरत की पीटकर हत्या कर दी थी। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को अपने गांव खेड़ी कुरतान ले गया था। पुलिस ने इशरत के पति आस मोहम्मद उर्फ आशू को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। यह इस मामले में दूसरी गिरफ्तारी है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इस जघन्य हत्याकांड की गहनता से जांच कर रही है।