फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Arjav Sagar Maharaj will enter Baraut on July 30.

Baghpat News: बड़ौत में आर्जव सागर महाराज का 30 जुलाई को होगा मंगल प्रवेश

Wed, 29 Jul 2026 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Arjav Sagar Maharaj will enter Baraut on July 30.
- अजितनाथ सभागार में चातुर्मास कलश स्थापना होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जैन संत आर्जव सागर महाराज ससंघ का नगर में 30 जुलाई को मंगल प्रवेश होगा। अजितनाथ सभागार में चातुर्मास कलश स्थापना की जाएगी।
मीडिया प्रभारी वरदान जैन ने बताया कि जैन संत आर्जव सागर महाराज जयपुर से 450 किलोमीटर का विहार कर सरूरपुर गांव पहुंच गए हैं। 30 जुलाई को सुबह सात बजे उनकी मंगल प्रवेश यात्रा मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होगी। यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचेगी। अजितनाथ सभागार में उनका प्रवचन होगा। तीन अगस्त को सभागार में आचार्य संघ के चातुर्मास मंगल कलश की स्थापना की जाएगी। अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मुकेश जैन ने विकास जैन, अंकुर जैन, अनुज जैन, ऋषभ जैन और नितिन जैन को चातुर्मास संयोजक बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed