{"_id":"69a96fb9e95224fca1053d85","slug":"baghpat-18-year-old-youth-stabbed-to-death-in-baghpat-had-gone-to-village-on-friend-s-call-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: युवक की चाकू से गोदकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, दोस्त के बुलाने पर गया था गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: युवक की चाकू से गोदकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, दोस्त के बुलाने पर गया था गांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 05 Mar 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
सार
बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के तितरोदा गांव में 18 वर्षीय अमृत शर्मा की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। वह अपने दोस्त के बुलाने पर गांव गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
युवक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बागपत जिले के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के तितरोदा गांव में बुधवार रात 18 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
Trending Videos
दोस्त के बुलाने पर गया था गांव
मृतक की पहचान बड़ावद गांव निवासी अमृत शर्मा (18) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्त के बुलाने पर अपने बड़े भाई और कुछ दोस्तों के साथ तितरोदा गांव गया था। इसी दौरान उसकी चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पहुंचे पुलिस अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। रात में एसपी, एएसपी, सीओ सिंघावली अहीर और बिनौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
