फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: 9-Year-Old Boy Dies of Snakebite Hours After Killing Baby Snake in Baghpat

Baghpat: दिन में सांप के बच्चे को अयान ने मारा, रात को सोते समय सर्पदंश से मासूम की मौत, परिजनों में कोहराम

Sat, 04 Jul 2026 02:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 04 Jul 2026 02:12 PM IST
सार

बागपत के बड़ौत स्थित कांशीराम कॉलोनी में नौ वर्षीय अयान की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, उसने शाम को सांप के बच्चे को मारा था। चिकित्सकों ने सर्पदंश के मामलों में तत्काल उपचार की सलाह दी है।

विज्ञापन
Baghpat: 9-Year-Old Boy Dies of Snakebite Hours After Killing Baby Snake in Baghpat
अयान का फाइल फोटो व सांप जिसको मारा था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के बड़ौत की कांशीराम कॉलोनी में नौ वर्षीय अयान की सर्पदंश से मौत के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार शाम अयान ने खेलते समय सांप के एक बच्चे को मार दिया था। इसके बाद देर रात घर में सोते समय उसे सांप ने डस लिया। हालांकि, सांप के "बदला लेने" की बात का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं माना जाता।

विज्ञापन


मैदान में खेलते समय मारा था सांप का बच्चा
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम अयान मोहल्ले के बच्चों के साथ मैदान में खेल रहा था। इसी दौरान वहां निकले सांप के एक बच्चे को उसने मार दिया। रात में खाना खाने के बाद वह अपने घर में सो गया।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि देर रात मकान की नाली के रास्ते एक सांप घर में घुस आया और सो रहे अयान को डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें:  UP: क्या लोगों का ब्रेनवॉश कर मदरसे में कराया जा रहा धर्म परिवर्तन? फंडिंग के आरोप, जांच में जुटी तीन टीमें

दो साल पहले पिता की भी सर्पदंश से हुई थी मौत
अयान के चाचा इरशाद ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले अयान के पिता नदीम की भी सर्पदंश से मौत हो गई थी। अब बेटे की भी उसी तरह मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद कॉलोनी में भय का माहौल है। लोग बच्चों को अकेले बाहर भेजने से बच रहे हैं।

वन विभाग से अभियान चलाने की मांग
स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से क्षेत्र में अभियान चलाकर सांपों को पकड़ने, झाड़ियों की सफाई कराने और लोगों को जागरूक करने की मांग की है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने कहा कि सर्पदंश होने पर मरीज को बिना देरी किए तत्काल अस्पताल पहुंचाना चाहिए। समय पर उपचार मिलने से जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से झाड़-फूंक के बजाय चिकित्सकीय उपचार कराने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed