सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: A young man who had come to meet his girlfriend was tied and beaten, strangled with a rope

UP: प्रेमिका से मिलने आए युवक को बांधकर पीटा, रस्सी से गला घोंटा, ठेले पर शव रखकर फेंक आए तीन चाचा

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 08 Jun 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Baghpat News: शहर के केतीपुरा मोहल्ले की नई बस्ती में शहजान की हत्या करने के बाद शव रेहड़े में रखकर एक किलोमीटर दूर एकता कॉलोनी में फेंका गया। पुलिस ने मृतक की पहचान करने के बाद तीन घंटे में हत्याकांड का खुलासा कर दिया। हत्या में प्रयुक्त रेहड़ा और मृतक की बाइक बरामद की है। 

UP: A young man who had come to meet his girlfriend was tied and beaten, strangled with a rope
शहजान की फाइल फोटो और उसके शव को ठेले पर रखकर ले जाते कैमरे में कैद आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
Trending Videos
Lover murdered in front of girl: शहर के केतीपुरा मोहल्ले की नई बस्ती में रविवार रात प्रेमिका से मिलने गए गोलगप्पे की ठेली लगाने वाले शहजान (22) की पीटकर व गला घोंटकर हत्या कर दी गई। प्रेमिका के तीनों चाचा ने घटना को अंजाम देने के बाद शहजान का शव रेहड़े में डालकर एक किलोमीटर दूर एकता कॉलोनी के खाली प्लॉट में फेंक दिया। सोमवार सुबह हाथ-पैर बंधे हुए शव मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन की और तीन घंटे में प्रेमिका के तीनों सगे चाचा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

UP: A young man who had come to meet his girlfriend was tied and beaten, strangled with a rope
मौके पर मिली युवक की बाइक। - फोटो : अमर उजाला
केतीपुरा मोहल्ले की नई बस्ती निवासी शहजान बड़ौत रोड पर गोलगप्पे की ठेली लगाता था। रविवार रात शहजान अपने परिवार वालों के साथ आशीर्वाद गार्डन में शादी समारोह में शामिल होने आया था। रात करीब साढ़े 11 बजे अपनी चाची बिल्लो, चचेरी बहन अलीजा को घर छोड़ने के बाद वह चला गया, लेकिन घर नहीं पहुंचा। इसके बाद सोमवार सुबह एकता कॉलोनी में मदरसे के पास स्थित खाली प्लॉट में शहजान का हाथ-पैर बंधा हुआ शव पड़ा हुआ मिला। उसे देखकर महिला सफाईकर्मी ने शोर मचा दिया।
 

सीओ विजय चौधरी कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। शव के पास शहजान की बाइक भी मिली। सोशल मीडिया पर शव के फोटो वायरल होते ही परिजनों ने उसकी शहजान के रूप में पहचान की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो दो युवक बाइक के पीछे लगे रेहड़े में एक शव को कपड़े में लपेटकर ले जाते हुए दिखाई दिए, जो केतीपुरा मोहल्ले के ही रहने वाले हैं। उनकी पहचान होने पर इरशाद ने भतीजे शहजान की हत्या का आरोप लगाते हुए सलमान, इमरान, शाहरुख और फरमान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
 
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में हत्यारोपियों ने बताया कि शहजान के उनकी भतीजी के साथ प्रेम संबंध थे। रविवार रात शहजान उनकी भतीजी से मिलने आया था, जिसे घर में जाते हुए देख लिया। इसके बाद तीनों ने शहजान को घर में जाकर पकड़ लिया। उन्होंने हाथ-पैर बांधने के बाद उसकी पिटाई की और रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रेहड़ा और मृतक की बाइक भी बरामद कर ली।
 

शहजान को छुड़ाने के लिए गिड़गिड़ाती रही प्रेमिका
हत्यारोपियों ने बताया कि उनकी भतीजी पड़ोस में रहती है और उसके पिता की मौत हो चुकी है। रविवार रात शहजान को पकड़कर हाथ-पैर बांधने के बाद भतीजी को भी उसके सामने बैठा दिया। भतीजी के सामने उन्होंने शहजान को पीटना शुरू कर दिया। पहले तो शहजान ने छोड़ने और दोबारा गलती नहीं करने की बात कहकर छोड़ने की गुहार लगाई। इसके बाद प्रेमिका भी अपने तीनों चाचा के सामने शहजान को छुड़ाने के लिए काफी गिड़गिड़ाई, लेकिन तीनों नहीं माने और गला घोंटकर हत्या कर दी।
 

एक किलोमीटर दूर फेंका शव, पुलिस तीन घंटे में पहुंच गई
केतीपुरा मोहल्ले में शहजान और हत्यारोपियों के घरों के बीच दो गली हैं। प्रेमिका के घर से एकता कॉलोनी का खाली प्लॉट एक किलोमीटर से ज्यादा दूर है। रात में रेहड़े में शव रखकर गलियों से होते हुए एकता कॉलोनी में पहुंचे। घर से एक किलोमीटर दूर मिले शव की पहचान करने के बाद तीन घंटे में ही पुलिस हत्यारोपियों के घर पहुंच गई। हत्यारोपियों के खिलाफ पहले भी मारपीट, चोरी समेत अन्य मामले दर्ज हैं।
 

चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था शहजान
शहजान अपने परिवार में चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का और अविवाहित था। उसकी दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। उसका करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

ये बोले एसपी
शहजान की हत्या के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने भतीजी से प्रेम संबंध होने पर उसकी हत्या की है। अन्य की भूमिका का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। तीन घंटे में हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये इनाम दिया गया। 
- सूरज कुमार राय, एसपी

ये भी देखें...
धर्मांतरण मामला: आयुष बोला- मैं पांच वक्त का नमाजी, मेरे मां-बाप करते हैं पूजा, न उन्हें छोड़ूंगा न चांदनी को
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed