सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Akshay and Sonam had vowed to have a son, weighed it with coins, donated money to the temple

Baghpat: अक्षय और सोनम ने मांगी थी मन्नत, बेटा होने पर सिक्कों से तौला, मंदिर में दान की धनराशि

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 01 Feb 2026 12:00 PM IST
विज्ञापन
सार

छपरौली की पट्टी धंधान निवासी अक्षय और सोनम ने संत रविदास मंदिर में मन्नत मांगी थी। पुत्र रोहित के चार महीने का होने पर रविवार को दोनों मंदिर में पहुंचे। यहां दस-दस के सिक्कों से रोहित को तौला गया, उसका वजन छह किलो आया। 

Baghpat: Akshay and Sonam had vowed to have a son, weighed it with coins, donated money to the temple
मंदिर में रोहित को तौला गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आस्था और विश्वास की अनूठी मिसाल छपरौली कस्बे में देखने को मिली, जहां फलों की रेहड़ी लगाने वाले एक परिवार ने पुत्र प्राप्ति की मन्नत पूरी होने पर अपने चार महीने के बेटे को सिक्कों से तोला और उसके वजन के बराबर राशि मंदिर में दान कर दी। यह अनोखा दान न केवल कस्बे में चर्चा का विषय बना, बल्कि लोगों को आस्था के विभिन्न रूपों पर विचार करने के लिए भी प्रेरित कर रहा है।
Trending Videos

 

छपरौली की पट्टी धंधान निवासी अक्षय और सोनम ने पुत्र प्राप्ति के लिए संत रविदास मंदिर में मन्नत मांगी थी। उनकी मन्नत थी कि यदि उनकी इच्छा पूरी हुई तो वे अपने पुत्र के वजन के बराबर राशि मंदिर में दान करेंगे। यह संकल्प उन्होंने पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ लिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी मन्नत पूरी हो गई। पुत्र रोहित अब चार महीने का हो चुका है। रविवार को अक्षय और सोनम अपने बेटे को लेकर संत शिरोमणि रविदास मंदिर पहुंचे। मंदिर में विशेष रूप से एक तराजू लगाया गया। फूलों से सजे तराजू के एक पलड़े पर नन्हे रोहित को बैठाया गया, जबकि दूसरे पलड़े पर दस-दस के सिक्के भरकर पॉलिथीन के बैग रखे गए।
 

वजन के बराबर दान
चार महीने के रोहित का वजन छह किलोग्राम पाया गया। इस वजन के बराबर राशि, अर्थात दस हजार रुपये, दस-दस के सिक्कों के रूप में इकट्ठे किए गए। अक्षय उर्फ टिंकू ने यह राशि संत रविदास मंदिर निर्माण के लिए दान कर दी। यह दृश्य देखने आए लोगों के लिए एक अविस्मरणीय क्षण था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed