{"_id":"697e72c27dd90a6b0a077b86","slug":"transporters-create-ruckus-at-joint-commissioners-office-allege-harassment-baghpat-news-c-14-1-mrt1005-1095739-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ट्रांसपोर्टरों का ज्वाइंट कमिश्नर कार्यालय पर हंगामा,उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ट्रांसपोर्टरों का ज्वाइंट कमिश्नर कार्यालय पर हंगामा,उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। माल केबिल, दस्तावेज और अन्य औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद भी राज्य कर विभाग की सचल टीम में शामिल अधिकारी ट्रांसपोर्टरों का उत्पीड़न कर रहे हैं। इसको लेकर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी शास्त्रीनगर एल-ब्लॉक स्थित राज्यकर कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान ट्रांसपोटर्स ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद समस्या को लेकर वह असिस्टेंट कमिश्नर तबस्सुम सिद्दीकी और ज्वाइंट कमिश्नर अमित कुमार पाठक से भी मिले।
एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा का कहना था कि ट्रांसपोर्टर पूरी ईमानदारी से नियमानुसार व्यापारियों का माल एक से दूसरे स्थान तक पहुंचाते हैं। वैध बिल, दस्तावेज के साथ ही अन्य औपचारिकताएं भी पूर्ण होती हैं, इसके बावजूद कई बार बिना कारण के गाड़ियों को पकड़कर एल-ब्लॉक ले जाया जाता है। वहां दो से तीन दिनों तक उन्हें रोका जाता है। इससे ट्रांसपोर्टरों और व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
आरोप लगाया कि जहां वास्तविक रूप से कर चोरी की जाती है, वहां विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती। मेरठ में अनेक स्थानों पर बसों के माध्यम से अवैध रूप से माल ढुलाई की जा रही है। विशेष रूप से जीआईसी कॉलेज के सामने, भैसाली रोडवेज अड्डा के निकट शाम सात बजे के बाद जयपुर व अन्य लंबी दूरी की बसों में खुलेआम माल लादकर ले जाया जाता है, लेकिन उसे अनदेखा कर दिया जाता है। उधर, एसोसिएशन के पदाधिकारियों को ज्वाइंट कमिश्नर ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में जीआईसी और भैसाली बस अड्डे के निकट बसों में माल लादने की गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। माल को जब्त कर जुर्माना लगाया जाएगा। संयुक्त व्यापार समिति के अध्यक्ष विपुल सिंघल, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महामंत्री दीपक गांधी, रोहित कपूर, खेता सिंह, विजय विनायक, अंकुर प्रजापति, नीरज शर्मा, दिवेश रस्तोगी, अनीश चौधरी, अतुल शर्मा, शिवम, बबलू, विनायक, नीरज मुल्तानी, विपुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर रहे।
Trending Videos