फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Brick Kiln Accountant Allegedly Murdered, Burnt with Acid; Skeleton Found in Sugarcane Field

Baghpat: ईंट भट्ठे के मुनीम की हत्या, तेजाब से शव जलाकर फेंका, ईंख के खेत में मिला कंकाल

Sat, 04 Jul 2026 02:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 04 Jul 2026 02:20 PM IST
सार

बागपत के ढिकाना गांव के जंगल में ईंख के खेत से मिले कंकाल की पहचान ईंट भट्ठे के मुनीम सचिन के रूप में हुई। परिजनों ने हत्या कर तेजाब से शव जलाने और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Baghpat: Brick Kiln Accountant Allegedly Murdered, Burnt with Acid; Skeleton Found in Sugarcane Field
मुनीम सचिन का फाइल फोटो व अस्पताल में परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के लुहारी गांव निवासी ईंट भट्ठे के मुनीम सचिन उर्फ सचिन (38) की हत्या कर शव को तेजाब से जलाने और ईंख के खेत में फेंकने का आरोप सामने आया है। शनिवार को ढिकाना गांव के जंगल में ईंख के खेत से एक कंकाल मिलने पर परिजनों ने मोबाइल और कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान सचिन के रूप में की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


29 जून से लापता था सचिन
दाहा गांव निवासी दीपक ने बताया कि उसके बहनोई सचिन को 29 जून को पड़ोस के दो युवक बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि कई घंटे बाद दोनों युवक शराब के नशे में लौट आए, लेकिन सचिन उनके साथ नहीं था।
विज्ञापन


दीपक के अनुसार, उसकी बहन पूनम ने जब दोनों युवकों से सचिन के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तभी से परिवार सचिन की तलाश कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: दिन में सांप के बच्चे को अयान ने मारा, रात को सोते समय सर्पदंश से मासूम की मौत, परिजनों में कोहराम

ईंख के खेत में मिला कंकाल
शनिवार सुबह ढिकाना गांव के जंगल में ईंख के खेत में कंकाल मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। वहां मिले मोबाइल और कपड़ों के आधार पर छोटे भाई सोमकुमार ने कंकाल की पहचान सचिन के रूप में की।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप
दीपक ने आरोप लगाया कि सचिन की तलाश को लेकर वे बोहला चौकी पहुंचे थे, लेकिन वहां तैनात दरोगा ने यह कहकर उन्हें लौटा दिया कि वह शराब के नशे में कहीं पड़ा होगा।

परिजनों ने हत्या कर शव को तेजाब से जलाने का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed