फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Delhi Police Head Constable Arrives with 'Gym Kanwar', Spreads Anti-Drug Awareness

Baghpat: 'जिम वाली कांवड़' लेकर पहुंचे दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल, युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश

Mon, 03 Aug 2026 04:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Aug 2026 04:20 PM IST
सार

हरिद्वार से अनोखी 'जिम वाली कांवड़' लेकर बागपत पहुंचे दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल अमित उर्फ मीतू मुंधेलिया आकर्षण का केंद्र बने। कांवड़ शिविर में उन्होंने युवाओं को फिटनेस अपनाने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। श्रद्धालुओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
Baghpat: Delhi Police Head Constable Arrives with 'Gym Kanwar', Spreads Anti-Drug Awareness
जिम थीम कांवड़ लेकर जा रहे दिल्ली पुलिस के हेडकांस्टेबल अमित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के गोरीपुर-जवाहरनगर स्थित कांवड़ शिविर में हरिद्वार से अनोखी 'जिम वाली कांवड़' लेकर पहुंचे दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल अमित उर्फ मीतू मुंधेलिया का श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। शिविर में मौजूद लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। अनोखी कांवड़ को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra: बाइकों पर दौड़ने लगे शिवभक्त, कलश कांवड़ बनी पहली पसंद, महिला श्रद्धालुओं में भी दिखा उत्साह

विज्ञापन

युवाओं को दिया फिटनेस और नशामुक्ति का संदेश
अमित उर्फ मीतू मुंधेलिया ने युवाओं से नियमित व्यायाम और जिम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज युवाओं के बीच नशे की समस्या तेजी से बढ़ रही है और इससे बचने के लिए फिटनेस को जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि समाज में नशामुक्ति को बढ़ावा देने के लिए जनजागरूकता बेहद आवश्यक है। केवल सरकारी स्तर पर नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

जनभागीदारी से मिलेगी नशे पर रोक
दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को भी लोगों के बीच जाकर जागरूकता अभियान चलाने चाहिए। उनका मानना है कि जनभागीदारी और सतत जागरूकता के जरिए ही नशे जैसी सामाजिक बुराई पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed