{"_id":"6a720d717c1e1a82bf04310b","slug":"baghpat-girl-gives-birth-to-a-son-delivery-took-place-at-home-accused-arrested-2026-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने दिया बेटे को जन्म, घर में ही हुआ प्रसव, हिमाचल से गिरफ्तार किया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने दिया बेटे को जन्म, घर में ही हुआ प्रसव, हिमाचल से गिरफ्तार किया आरोपी
Tue, 04 Aug 2026 09:34 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 04 Aug 2026 09:34 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर का एक परिवार बागपत में ईंट भट्ठे पर काम कर रहा है। यहीं पर उनकी नाबालिग बेटी भी रहती है, जिसके साथ युवक ने दुष्कर्म किया और फरार हो गया। जून में पता चला कि किशोरी गर्भवती है। आरोपी को हिमाचल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
नवजात शिशु, new born baby
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई 16 साल की किशोरी ने 10 दिन पहले बेटे को जन्म दिया है। इस मामले में वांछित चल रहे आरोपी दानिश निवासी उमरपुर जिला मुजफ्फरनगर को हिमाचल के मंडी जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव की रहने वाली किशोरी अपने माता-पिता के साथ बागपत के एक ईंट भट्ठे पर रह रही थी। बताया कि मार्च माह में दानिश निवासी उमरपुर जिला मुजफ्फरनगर किशोरी को घुमाने के बहाने अपने साथ राजस्थान के भरतपुर लेकर चला गया। भरतपुर में किशोरी को छोड़कर आरोपी भाग गया, जो राजस्थान पुलिस को मिल गई। राजस्थान पुलिस ने किशोरी को नारी निकेतन भेजकर उसके परिवार वालों को जानकारी दी। परिवार वाले उसे लेकर घर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया कि जून माह में किशोरी के गर्भवती होने के बारे में परिवार वालों को पता चला। उन्होंने जून में ही आरोपी दानिश के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि 10 दिन पहले किशोरी ने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बारे में पुलिस को भी जानकारी दी गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश की तो वह घर पर नहीं मिला। इस मामले के विवेचनाधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि आरोपी दानिश को हिमाचल के मंडी से गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
किशोरी और नवजात की हालत ठीक
बताया गया कि किशोरी का प्रसव घर में हुआ है। प्रसव के बाद निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। अब दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है। वहीं किशोरी के परिवार वाले बच्चे का पालन-पोषण खुद करने की बात कह रहे हैं।
ये भी देखें...
राकेश हत्याकांड: आदित्य राणा के भाई समेत आठ को उम्रकैद, पत्नी के सामने ही गोलियों से भूना था; ये थी वजह
बताया गया कि किशोरी का प्रसव घर में हुआ है। प्रसव के बाद निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। अब दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है। वहीं किशोरी के परिवार वाले बच्चे का पालन-पोषण खुद करने की बात कह रहे हैं।
ये भी देखें...
राकेश हत्याकांड: आदित्य राणा के भाई समेत आठ को उम्रकैद, पत्नी के सामने ही गोलियों से भूना था; ये थी वजह