{"_id":"6a3a80ec2a8dbb087807e55e","slug":"baghpat-polytechnic-college-student-dies-after-suffering-chest-pain-had-come-to-baraut-from-bijnor-2026-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र की सीने में दर्द होने पर मौत, बिजनौर से डिग्री लेने आया था बड़ौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र की सीने में दर्द होने पर मौत, बिजनौर से डिग्री लेने आया था बड़ौत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 23 Jun 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
सार
बिजनौर निवासी पंकज अपने दोस्त गीताराम के साथ कार में सवार होकर बड़ौत आया था। कार में ही अचानक पंकज के सीने में दर्द हुआ। अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंकज के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पंकज की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर से बड़ौत के पॉलिटेक्निक कॉलेज में डिग्री लेने जा रहे पंकज (35) निवासी रामठेरा जिला बिजनौर की सीने में दर्द होने से मौत हो गई। उनका साथी गीताराम उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचा और परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी।
बिजनौर जिले के रामठेरा निवासी गीताराम ने बताया कि वह सूरजपुर की एक कंपनी में फील्ड का काम करता है। जबकि उनके गांव का ही दोस्त पंकज कूलर फैक्ट्री में ठेकेदारी करता था। पंकज ने बड़ौत के पॉलिटेक्निक कॉलेज से कोई कोर्स किया था। मंगलवार की सुबह उसे शामली जिले के कैराना जाना था। इसके चलते पंकज भी बड़ौत जाने के लिए साथ चल दिया। दोनों ने सुबह के समय गाजियाबाद में नाश्ता किया और कार लेकर चल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
तभी पंकज के सीने में थोड़ा दर्द हुआ तो उसने एक मेडिकल स्टोर से टैबलेट ले ली। इसके बाद ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर फिर से सीने में दर्द हुआ तो दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर एक निजी अस्पताल में ले गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में डॉ. अर्जुन ने बताया कि पंकज को मृत ही लाया गया था।
इकलौते बेटे थे पंकज
गीताराम ने बताया कि पंकज अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी शादी हो चुकी है और उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। पंकज की मौत की सूचना मिलने पर परिवार वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
गीताराम ने बताया कि पंकज अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी शादी हो चुकी है और उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। पंकज की मौत की सूचना मिलने पर परिवार वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
खानपान का रखने चाहिए ध्यान
डिप्टी सीएमओ डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि युवाओं को अपने खानपान पर ध्यान देना चाहिए। सुबह के समय दौड़ लगानी व व्यायाम करना चाहिए। यदि सीने में दर्द होता है तो बिना चिकित्सक की सलाह के दवाई नहीं लेनी चाहिए और समय-समय पर जांच करानी चाहिए, ताकि उन्हें बीमारी का पता चल सकें।
ये भी देखें...
Shamli: पंजाब नेशनल बैंक में दो करोड़ के गबन मामले में बड़ी कार्रवाई, मैनेजर समेत तीन निलंबित, तीन का तबादला