सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rajiv Says wife wanted to get him out of the way in collusion with her lover in baghpat

UP: शादी, अफेयर और जिंदा जलाया, पत्नी ने प्रेमी संग मिल बनाया था ये प्लान; बागपत कांड में चौंकाने वाला खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 23 Jun 2026 11:09 AM IST
विज्ञापन
सार

बागपत का राजीव मेरठ के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। गंभीर रूप से झुलसे राजीव ने पुलिस को बताया कि प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी रास्ते से हटाना चाहती थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Rajiv Says wife wanted to get him out of the way in collusion with her lover in baghpat
पति को जिंदा जलाने वाली महिला प्रेमी के साथ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

बागपत जिले के बिनौली में महिला ने प्रेमी के साथ पति को जिंदा जला दिया। मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती बिजवाड़ा के पीड़ित पति राजीव ने पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए हैं। राजीव ने बताया कि प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाना चाहती थी। इसके लिए पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। 


किस्मत ठीक थी कि वह बच गया। उधर, पुलिस ने आरोपी पत्नी नीशू और उसके प्रेमी विक्रांत को सोमवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। बिजवाड़ा के सतबीर ने रविवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शनिवार रात उसके बेटे राजीव की पत्नी नीशू ने पड़ोस में रहने वाले अपने प्रेमी विक्रांत को घर में बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चारपाई पर सो रहे उसके बेटे राजीव के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद प्रेमी विक्रांत छत के रास्ते से कूदकर भाग गया। आग लगने पर राजीव शोर मचाता हुआ घर से बाहर भागा। पड़ोसियों ने आग बुझाकर पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन

 

सोमवार को पुलिस ने राजीव के बयान दर्ज किए तो उसने पूरी घटना बयां की। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि रविवार रात आरोपी नीशू और उसके प्रेमी विक्रांत को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

बिगड़ती जा रही राजीव की हालत
चाचा देवेंद्र ने बताया कि मेरठ के निजी अस्पताल में 80 फीसदी से ज्यादा झुलसे राजीव की हालत बिगड़ती जा रही है। सोमवार को तीसरे दिन राजीव ने बातचीत करने का प्रयास किया तो उसकी आवाज लड़खड़ाने लगी। इसके बाद फिर से बेहोश हो गया।
 

प्रेमी के साथ पत्नी ने पति को जिंदा जलाया
दरअसल, यूपी के बागपत के बिनौली के बिजवाड़ा गांव में शनिवार रात पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर घर में सो रहे पति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवक जलते हुए घर से बाहर आया तो लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। घायल का मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। सतबीर ने बेटे को जलाने के आरोप में पुत्रवधू नीशू और प्रेमी विक्रांत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed