{"_id":"6a397f3436421310db01c977","slug":"shastrinagar-central-market-uproar-over-demolition-people-stood-in-front-of-jcbs-2026-06-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट: जेसीबी चलती रही, मचा रहा हाहाकार, लोग बोले- नेताओं ने हमारे साथ कर दिया छल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट: जेसीबी चलती रही, मचा रहा हाहाकार, लोग बोले- नेताओं ने हमारे साथ कर दिया छल
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:11 AM IST
सार
Meerut News: मेरठ की पॉश शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को भारी विरोध के बीच अवैध दुकानें और छज्जे गिराए गए। लोगों ने जनप्रतिनिधियों पर छल करने का आरोप लगाते हुए रोष जताया।
विज्ञापन
1 of 8
शास्त्रीनगर में चलता बुलडोजर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सोमवार को भारी विरोध और हंगामे के बीच आवास एवं विकास परिषद का ध्वस्तीकरण अभियान चला। अधिशासी अभियंता अभिषेक राज के नेतृत्व में परिषद की टीम ने भारी पुलिस बल, एक जेसीबी और एक जेसीबी ड्रिलर मशीन के साथ अवैध निर्माणों को ढहाया। इस दौरान क्षेत्र में तीव्र आक्रोश देखा गया। महिलाएं और अन्य लोग जेसीबी के आगे खड़े हो गए। विरोध प्रदर्शन के चलते तीन महिलाएं और एक व्यापारी बेहोश हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
2 of 8
शास्त्रीनगर में ध्वस्तीकरण।
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह परिषद की टीम ने चौराहे से गुरुद्वारा रोड पर घरों में बनी अवैध दुकानों को ध्वस्त करना शुरू किया। सेटबैक के लिए छोड़े गए स्थान में लगी दीवारें, गेट, खिड़की और पिलर गिराए गए। दोपहर में जब टीम गोल मंदिर के पास सेक्टर-3, 4 के चौराहे पर पहुंची, तो वहां धरने पर बैठी महिलाओं ने भारी विरोध किया और परिषद के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाएं और उनके परिवार के लोग जेसीबी के आगे खड़े हो गए।
3 of 8
विलाप करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान विवाद बढ़ने पर बीनू भार्गव और पूनम समेत तीन महिलाएं एक-एक कर बेहोश हो गईं। स्थिति बिगड़ती देख टीम आगे बढ़ गई और कुछ मकानों के छज्जे तथा गोल मंदिर के पास सेंट्रल मार्केट की ओर दो-तीन मकानों के छज्जे पर लगी ग्रिल उखाड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
व्यापारियों ने किया विरोध।
- फोटो : अमर उजाला
व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर चली जेसीबी, व्यापारियों में तीखी नोकझोंक
सेंट्रल मार्केट के सेक्टर-6 में रामगोपाल गर्ग के मकान संख्या 145 में संचालित शर्मा प्रॉपर्टीज और डॉ. विकास मित्तल का होम्योपैथ क्लीनिक पूरी तरह ढहा दिया गया। इसके बाद जब टीम सूर्या ज्वेलर्स, गुप्ता जनरल स्टोर और एक जूते की दुकान को ध्वस्त करने पहुंची, तो व्यापारियों के साथ तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
5 of 8
दुकानें की ध्वस्त।
- फोटो : अमर उजाला
गुप्ता जनरल स्टोर को खाली करने के लिए दो घंटे का समय दिया गया, जिसके बाद जेसीबी ने चारों दुकानों को जमींदोज कर दिया। हंगामे के बीच एक व्यापारी अचेत हो गया, जिसे ई-रिक्शा से नजदीकी नर्सिंग होम ले जाया गया। परिजनों के अनुसार, देर शाम तक व्यापारी की हालत में सुधार था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।