फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Pregnant Woman Dies Under Suspicious Circumstances, Body Sent for Postmortem

Baghpat: गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 29 Jul 2026 03:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Jul 2026 03:57 PM IST
सार

बागपत के गांगनौली गांव में गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में अत्यधिक ब्लीडिंग की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन
Baghpat: Pregnant Woman Dies Under Suspicious Circumstances, Body Sent for Postmortem
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत  जनपद में दोघट थाना क्षेत्र के गांगनौली गांव में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांगनौली निवासी बबली ने सूचना दी कि उसके भाई अनिल की पत्नी सावित्री की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि महिला गर्भवती थी और पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मकान-प्लॉट-कार पर आमने-सामने पत्नियां, संपत्ति के लिए छिड़ी जंग, इस जिले मे दो महीने में सामने आए 12 विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, महिला की अत्यधिक ब्लीडिंग होने के कारण उसकी मौत हुई। हालांकि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया है।

दोघट थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया अत्यधिक ब्लीडिंग से मौत होने की आशंका है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed