{"_id":"6a53602763a8596e8c0817a0","slug":"baghpat-school-bus-gets-stuck-in-waterlogged-railway-underpass-parents-rescue-26-children-2026-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: रेलवे अंडरपास में भरे पानी में फंसी स्कूल बस, अभिभावकों ने आकर 26 बच्चों को निकाला, ये बोले मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: रेलवे अंडरपास में भरे पानी में फंसी स्कूल बस, अभिभावकों ने आकर 26 बच्चों को निकाला, ये बोले मासूम
Sun, 12 Jul 2026 03:07 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 12 Jul 2026 03:07 PM IST
सार
गांव गाधी, सूजरा, क्यामपुर के बच्चों को लेकर बस स्कूल जा रही थी। ब्राह्मण पुट्ठी रेलवे अंडरपास में हुए जलभराव में बस का इंजन सीज हो गया और वह वहीं रुक गई। सूचना पर दौड़े अभिभावकों ने बच्चों को सकुशल निकाला।
विज्ञापन
अंडरपास में भरा पानी। सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्राह्मण पुट्ठी रेलवे अंडरपास में बारिश के कारण हुए जलभराव में 26 बच्चों को स्कूल लेकर जा रही बस फंस गई। सूचना मिलते ही अभिभावक मौके पर पहुंचे और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। अभिभावकों ने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और स्कूल संचालक से शिकायत भी की।
विज्ञापन
गाधी गांव के अनिल, चीनू और विक्की सहित अन्य अभिभावकों ने बताया कि उनके बच्चे बागपत के गेटवे स्कूल में पढ़ते हैं। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे स्कूल बस सूजरा, क्यामपुर, गांधी और ब्राह्मण पुट्ठी गांव से 26 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण ब्राह्मण पुट्ठी गांव के रेलवे अंडरपास में पांच फीट से अधिक जलभराव था, जिसके चलते वाहनों को दूसरे रास्तों से भेजा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल बस जैसे ही ब्राह्मण पुट्ठी गांव के रेलवे अंडरपास में पहुंची, वह करीब चार फीट गहरे पानी में फंस गई। बस के जलभराव में फंसते ही बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। राहगीरों ने गांव के लोगों को फोन कर बस के फंसने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बस में सवार अभिभावक दौड़ते हुए अंडरपास पहुंचे और बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। अभिभावकों ने कहा कि बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बस चालक की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की।
बच्चों ने कहा कि अंकल यहां से मत निकालो बस
अनिल, चीनू और विक्की ने बताया कि बच्चों ने अंडरपास में बस फंसने की पूरी घटना बताई। बच्चों ने कहा कि वे कई दिनों से अंडरपास में गाड़ियों के फंसने के वीडियो देख रहे थे। शनिवार सुबह जब बस अंडरपास में जाने लगी तो उन्होंने चालक से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। इंजन में पानी भरने से बस सीज हो गई।

खतरे से खाली नहीं अंडरपास से गुजरना
जिले में लगातार बारिश से अधिकांश अंडरपास पानी से भर गए हैं। इससे आवागमन खतरनाक हो गया है। कई गाड़ियां और बाइकें जलभराव में फंस चुकी हैं, जिससे लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।
जिले में लगातार बारिश से अधिकांश अंडरपास पानी से भर गए हैं। इससे आवागमन खतरनाक हो गया है। कई गाड़ियां और बाइकें जलभराव में फंस चुकी हैं, जिससे लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।
पानी निकालने वाले ठेकेदार रिसीव नहीं करते कॉल
रेलवे द्वारा अंडरपास से पानी निकालने के लिए हर साल लाखों रुपये का ठेका दिया जाता है। जलभराव की सूचना के लिए ठेकेदारों के नंबर भी लिखे गए हैं। ब्राह्मण पुट्ठी गांव के नीरज शर्मा और राजेंद्र ने बताया कि पानी निकलवाने के लिए ठेकेदारों को फोन करने पर वे कॉल रिसीव नहीं करते। बार-बार फोन करने पर मोबाइल बंद कर लिया जाता है।

ये बोलीं सीओ
रेलवे अंडरपास में काफी जगह पानी भरा हुआ था। महनवा में अंडरपास से पानी निकलवा दिया गया है। अन्य जगह भी रेलवे अफसरों से बात कर पानी निकलवाया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस भी रात में ऐसी जगहों पर गश्त करती रहेगी।
-सुकन्या शर्मा, सीओ बागपत