फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: A young man was bitten on the finger by a snake; attempting to extract the venom by sucking it out

Baghpat: सांप ने अंगुली पर डसा, फिल्मों की तरह चूसकर जहर निकालने लगा युवक, दो घंटे में हो गई मौत

Wed, 29 Jul 2026 05:14 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 29 Jul 2026 05:14 PM IST
सार

नगर की मधुबन कॉलोनी निवासी युवक को सांप ने डस लिया। उसने एक दुकान में घुसे सांप को पकड़ लिया था। वह अकसर सांपों को पकड़ता रहता था। सांप के डसने पर भी वह इधर-उधर, घूमता रहा। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Baghpat: A young man was bitten on the finger by a snake; attempting to extract the venom by sucking it out
रजत की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत स्थित मधुबन कॉलोनी के रजत (30) की सांप के डसने से मौत हो गई। उसने एक दुकान में घुसे सांप को पकड़ा था, तभी सांप ने उसकी अंगुली पर डस लिया। उपचार में लापरवाही के कारण उसकी जान चली गई।

विज्ञापन


रजत की मां गीता का निधन हो गया था। वह अपनी मौसी रानी के पास रहता था। सोमवार को एक दुकान में सांप घुस गया। रजत ने सांप को पकड़ा तो उसने अंगुली पर डस लिया। रजत ने अंगुली चूसकर जहर निकालने का प्रयास किया। वह अस्पताल जाने के बजाय करीब एक घंटे तक घूमता रहा। पड़ोसियों ने रानी को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद रानी ने उसे ढूंढा। 
विज्ञापन


रानी उसे बावली गांव में एक अप्रशिक्षित चिकित्सक के पास ले गई। चिकित्सक ने अस्पताल जाने की सलाह दी। इसके बाद उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां एंटी स्नेक वेनम वैक्सीन दी गई। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ विभाष राजपूत ने कहा कि सांप के डसने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने से जान बच सकती थी। उन्होंने लोगों को सांप के डसने पर तत्काल उपचार कराने की सलाह दी। रानी ने बताया कि रजत पहले भी तीन बार सांप के डसने से बच चुका था। वह अक्सर सांपों को पकड़ता था। रजत की शादी एक साल पहले हुई थी, लेकिन उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed