सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: ten-Month-Old Baby Dies After Falling From Bed in Rataul, Family in Shock

Baghpat: खेलते-खेलते बेड से गिरा मासूम, अस्पताल ले जाते समय मौत, परिजनों में पसरा मातम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Apr 2026 09:44 AM IST
विज्ञापन
सार

बागपत के रटौल कस्बे में 10 माह के मासूम की बेड से गिरने से मौत हो गई। परिजन बच्चे को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

Baghpat:  ten-Month-Old Baby Dies After Falling From Bed in Rataul, Family in Shock
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागपत जिले के रटौल कस्बे में एक दर्दनाक हादसे में 10 माह के मासूम बच्चे की बेड से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे कस्बे में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार रटौल निवासी प्रेम का 10 माह का बेटा विक्रम शनिवार रात घर में बेड पर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह बेड से नीचे गिर पड़ा।

Trending Videos

परिजनों ने जब बच्चे को जमीन पर गिरा देखा तो तुरंत दौड़कर उसे उठाया, लेकिन वह बेहोश था। घबराए परिजन तुरंत उसे पास के एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी अस्पताल) के लिए रेफर कर दिया।

इसके बाद परिजन बच्चे को कार से लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही मासूम विक्रम ने दम तोड़ दिया। जब परिजन बच्चे को लेकर वापस घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में लोग सांत्वना देने के लिए पहुंचने लगे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रेम के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। विक्रम परिवार का सबसे छोटा बच्चा था। मासूम की मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि कस्बे के लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed