फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Tent Trader Murder Case: Deepak Agrawal Arrested in Varun Murder After One Month

Baghpat: टेंट व्यापारी वरुण हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, दीपक गिरफ्तार, दिनदहाड़े हुई थी तीन लोगों की मौत

Thu, 09 Jul 2026 02:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 Jul 2026 02:09 PM IST
सार

बागपत के चर्चित टेंट व्यापारी पिता-पुत्र हत्याकांड में नया मोड़ आया है। पुलिस ने गैंगस्टर वरुण लुहारी की हत्या के मामले में दीपक अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर की गई है।

विज्ञापन
Baghpat Tent Trader Murder Case: Deepak Agrawal Arrested in Varun Murder After One Month
Crime - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बागपत के बड़ौत में चर्चित टेंट व्यापारी पिता-पुत्र हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए गैंगस्टर वरुण लुहारी की हत्या के मामले में टेंट कारोबारी के भाई दीपक अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। करीब एक महीने से इस गिरफ्तारी को लेकर शहर में दो पक्ष आमने-सामने थे। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी किसी दबाव में नहीं, बल्कि विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर की गई है।एक

विज्ञापन


महीने बाद हुई गिरफ्तारी

क्षेत्राधिकारी अंशु जैन ने बताया कि 11 जून को प्रमोद कुमार की तहरीर पर बड़ौत कोतवाली में वरुण पुत्र बाबूराम निवासी लुहारी की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर नामजद आरोपी दीपक अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच अभी भी जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कलेक्ट्रेट पर हंगामा: वकील के बोलते ही भड़के SSP, बंदी वाहन में वकील पर बरसाए थप्पड़, पांच हिरासत में लिए

विज्ञापन
विज्ञापन

दिनदहाड़े हुई थी तीन लोगों की मौत
यह मामला नौ जून को उस समय सुर्खियों में आया था, जब गैंगस्टर वरुण लुहारी अपने साथियों के साथ टेंट कारोबारी सोहनलाल अग्रवाल की दुकान पर पहुंचा था। वहां हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी में सोहनलाल अग्रवाल और उनके पुत्र विकास अग्रवाल की मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार घटना के बाद भाग रहे वरुण लुहारी को दीपक अग्रवाल ने गोली मार दी थी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। पूरी वारदात निकट लगे निगरानी चित्रों में भी कैद हुई थी।

दो पक्षों में बंटा था शहर, सामाजिक माध्यमों पर भी छिड़ी थी बहस
घटना के बाद शहर में लंबे समय तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। व्यापारी संगठनों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पिता-पुत्र की हत्या के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किए। वहीं दूसरी ओर वरुण लुहारी के परिजनों और समर्थकों ने दीपक अग्रवाल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन चलाया। इस दौरान मास्टर बाबूराम के समर्थन में संघर्ष समिति का गठन भी किया गया और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए।

दूसरी ओर व्यापारी वर्ग दीपक अग्रवाल के पक्ष में खड़ा रहा और उसका कहना था कि उसने आत्मरक्षा में यह कदम उठाया। इस पूरे मामले को लेकर सामाजिक माध्यमों पर भी दोनों पक्षों के समर्थन में लगातार टिप्पणियां और संदेश प्रसारित होते रहे। कुछ आपत्तिजनक सामग्री सामने आने के बाद पुलिस को विशेष निगरानी रखनी पड़ी।

पुलिस बोली- साक्ष्यों के आधार पर हुई कार्रवाई
क्षेत्राधिकारी अंशु जैन ने स्पष्ट किया कि दीपक अग्रवाल की गिरफ्तारी किसी दबाव का परिणाम नहीं है। उन्होंने कहा कि विवेचना में जो साक्ष्य सामने आए, उनके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की गई है। जांच अभी जारी है और आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed