{"_id":"6a47e4882665a2d0d001d357","slug":"baghpat-the-victim-arrived-at-the-police-station-carrying-a-severed-hand-and-fingers-in-a-polythene-bag-2026-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: पॉलिथीन में कटा हाथ व अंगुलियां लेकर थाने पहुंचे पीड़ित, मगर FIR हुई दूसरे पक्ष की, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: पॉलिथीन में कटा हाथ व अंगुलियां लेकर थाने पहुंचे पीड़ित, मगर FIR हुई दूसरे पक्ष की, ये है पूरा मामला
Fri, 03 Jul 2026 10:04 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 03 Jul 2026 10:04 PM IST
सार
अग्रवाल मंडी टटीरी में 30 जून को बिजली लाइन में फाल्ट होने पर मोहित और साहिल बिजलीघर पहुंचे थे। इसके बाद लाइनमैन पक्ष से उनकी मारपीट हो गई थी। साहिल की हथेली और दो अंगुलियां, जबकि मोहित के हाथ की एक अंगुली कटकर अलग हो गई थी।
विज्ञापन
एफआईआर। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी में दो दिन पहले झगड़े में घायल हुए साहिल का कटा हुआ हाथ और अंगुलियां लेकर परिवार वाले शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे। उन्होंने हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी नेपाल सिंह ने बताया कि 30 जून को बिजली लाइन में फाल्ट होने पर उनका बेटा मोहित और साहिल बिजलीघर पर शिकायत करने पहुंचे थे। एसएसओ ने लाइनमैन के घर जाने के बारे में बताया तो साहिल और मोहित भी उसके घर पहुंच गए। वहां पर फाल्ट ठीक कराने के लिए कहने पर लाइनमैन ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर मोहित और साहिल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
घायल साहिल की हथेली और दो अंगुलियां कट गईं, जबकि मोहित के हाथ की एक अंगुली कटकर अलग हो गई। दोनों का दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर बृजेश कुमार का कहना है कि लाइनमैन पक्ष ने दो दिन पहले प्राथमिकी दर्ज करा दी थी। दूसरे पक्ष की शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी देखें...
Bijnor: शादी के वादे से मुकरे प्रेमिका के परिजन, तो टॉवर पर चढ़कर बोला युवक- जान दे दूंगा; तीन घंटे चला ड्रामा