Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Three constables sent to police lines for demanding a bribe of ₹10,000; complaint was filed

बागपत: 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने पर तीन सिपाही लाइन हाजिर, रिकॉर्डिंग के साथ की गई थी शिकायत, ये है मामला

Fri, 13 Nov 2026 11:43 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 13 Nov 2026 11:43 AM IST
सार

फौलादनगर गांव में तीन नवंबर को हुए झगड़े में एक युवक का शांतिभंग में चालान किया गया था। सिपाही उसे जेल भेजने की धमकी दे रहे थे। व्हाट्सएप कॉल करके 10 हजार रुपये मांगे गए थे। एसपी ने रिकॉर्डिंग मिलने पर लाइन हाजिर करके जांच बैठा दी है।

विज्ञापन
Baghpat: Three constables sent to police lines for demanding a bribe of ₹10,000; complaint was filed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में एसपी पूर्णेंदु सिंह ने दोघट थाने के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, जितेंद्र और रिक्रूट कांस्टेबल संतोष को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने क्राइम ब्रांच को इसकी जांच सौंपी है। तीनों सिपाही जांच में दोषी मिलते हैं तो उनको निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन

 
Trending Videos

मुजफ्फरनगर के कल्याणपुर गांव के रहने वाले सलामुद्दीन ने बृहस्पतिवार को एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि उनकी बेटी की शादी दोघट के फौलादनगर गांव में अमजद के साथ हुई है। अमजद के भाई सादिक का परिवार की एक महिला से 3 नवंबर में झगड़ा हुआ था। आरोप है कि पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए सादिक का शांतिभंग में चालान कर दिया और दूसरे पक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, जितेंद्र और रिक्रूट कांस्टेबल संतोष ने अमजद के घर दबिश देकर उसे भी जेल भेजने की धमकी दी। वह डर की वजह से मुजफ्फरनगर में उनके घर आ गया। उस दौरान ही रिक्रूट कांस्टेबल संतोष की अमजद के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। जिस पर बातचीत करते हुए दूसरे मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर ली गई। आरोप है कि कांस्टेबल ने जेल न भेजने के बदले दस हजार रुपये मांगे।
 
विज्ञापन

सलामुद्दीन ने रिकॉर्डिंग के साथ एसपी को शिकायती पत्र सौंपा तो क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर को मामले की जांच सौंपी गई। एसपी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच के बाद तीनों सिपाहियों को लाइनहाजिर कर दिया गया है। 24 घंटे में जांच रिपोर्ट मांगी गई है। दोषी मिलने पर तीनों को निलंबित करने के साथ ही आगे की विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।
चौकी पर गए तो वहां भी गालियां दी गईं।

सलामुद्दीन ने एसपी को बताया कि जब तीनों पुलिसकर्मी रोजाना उनके दामाद के घर जाकर परिवार के लोगों को परेशान करने लगे तो वह भड़ल चौकी पर बात करने पहुंचे। आरोप है कि वहां भी सिपाहियों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए गालियां दीं। इस तरह परेशान होकर उनको रिकॉर्डिंग करके शिकायत करनी पड़ी।

ये भी देखें...
बागपत: दोघट में दो पक्षों में बवाल, पुलिस पर पथराव, 12 घायल, 54 पर रिपोर्ट, 18 गिरफ्तार; लव मैरिज का है मामला

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed