{"_id":"6af69d628185a2d22005fc0f","slug":"weather-in-west-up-air-in-meerut-baghpat-and-muzaffarnagar-turns-toxic-sunlight-dimmed-by-smog-2026-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट यूपी का मौसम: मेरठ, बागपत और मुजफ्फनगर की हवा में घुला जहर, स्मॉग के कारण धूप का असर भी फीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट यूपी का मौसम: मेरठ, बागपत और मुजफ्फनगर की हवा में घुला जहर, स्मॉग के कारण धूप का असर भी फीका
Fri, 13 Nov 2026 10:47 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 13 Nov 2026 10:47 AM IST
सार
Meerut News: शुक्रवार को सुबह सूरज निकलने के बाद भी वातावरण में धूल के कण बढ़ने से स्मॉग छाया रहा। सांस के रोगियों को खास तौर पर बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। मेरठ का एक्यूआई 249 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वायु प्रदूषण
- फोटो : Amarujala.com/AI
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रदूषण का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह और शाम के समय हवा की गुणवत्ता ज्यादा खराब हो रही है। प्रदूषण की मोटी परत के चलते धूप का असर भी फीका पड़ने लगा है। पिछले दो-तीन दिनों से वायु गुणवत्ता सूचकांक में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को दिन निकलते ही मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 249 दर्ज किया गया। वहीं बागपत का एक्यूआई 196, गाजियाबाद का 374 और मुजफ्फरनगर का 250 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
शुक्रवार सुबह के समय मौसम बदला हुआ दिखाई दिया। दिल्ली-देहरादून हाईवे समेत शहर के विभिन्न हिस्सों में सुबह स्मॉग का असर दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। रोज सुबह और शाम के समय प्रदूषण का असर अधिक दिखाई दे रहा है। रात में बढ़ती नमी और तापमान में गिरावट के कारण मौसम में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ठंड और नमी के बीच वातावरण में प्रदूषक कणों का असर बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर धुंध और स्मॉग के कारण धूप भी पूरी तरह खिलती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण के स्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण फिलहाल राहत मिलने के आसार कम हैं। हवा की गति कम रहने और मौसम में नमी बढ़ने से प्रदूषित कण वातावरण में बने हुए हैं। सुबह-शाम स्मॉग का असर ज्यादा रहने से लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को प्रदूषित हवा से बचाव करना चाहिए।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि इस समय प्रदूषण से बचाव बहुत जरूरी है। लगातार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, जो आंख, नाक, गले को भी दिक्कत पैदा कर रहा है। ऐसे में जरूरी है कि मास्क का प्रयोग किया जाए।