सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Two and a half year old only daughter died after falling into a tube well, dead body remained lying

Baghpat: नलकूप में गिरकर ढाई साल की इकलौती बेटी की मौत, आधा घंटे तक पड़ा रहा शव, इधर-उधर ढूंढते रहे परिजन

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 08 Feb 2026 11:12 AM IST
विज्ञापन
सार

बाछौड़ गांव में राहुल की बेटी मनु घर के पास ही खेल रही थी। तभी वह नलकूप में गिर पड़ी। परिजन उसे गांव में इधर-उधर ढूंढते रहे, लेकिन आधा घंटे बाद नलकूप में उसका शव मिला। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। 

Baghpat: Two and a half year old only daughter died after falling into a tube well, dead body remained lying
मनु की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छपरौली के बाछौड़ गांव में घर के पास नलकूप पर खेलते समय राहुल की ढाई वर्ष की इकलौती बेटी मनु की पैर फिसलकर हौज में गिरने से मौत हो गई। आधा घंटे तक मनु नजर नहीं आई तो परिजनों ने उसे तलाश किया। तब नलकूप की हौज में मनु का शव पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
Trending Videos

बाछौड़ गांव निवासी राहुल एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं, जो शुक्रवार को ड्यूटी पर गए थे। घर में पत्नी और इकलौती बेटी मनु थे। शुक्रवार शाम को पत्नी घर में काम करने लगी। इसी बीच घर के बाहर खेल रही बेटी नलकूप पर चली गई। वहां पैर फिसलने से मनु नलकूप की हौज में गिर गई। काफी देर तक बेटी नजर नहीं आई तो उसे तलाश किया गया। नलकूप पर जाकर देखा तो मनु हौज में पड़ी मिली। बच्ची को लेकर परिवार वाले बड़ौत के निजी अस्पताल में पहुंचे, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौती बेटी की मौत होने से परिवार में शोक छा गया। ग्रामीण संजय, विकास आदि ने बताया कि राहुल के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और उसकी बहन की शादी भी हो गई।
 

आधा घंटे तक नहीं मिली मनु
ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची को परिवार वालों के साथ आसपास के लोग भी खिलाते रहते थे। शुक्रवार दोपहर मनु जब नजर नहीं आई तो उसे तलाशना शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे तक मनु को तलाश किया गया। बाद में नलकूप के पास जाकर हौज में देखा गया।

ये बोले सीओ
बाछौड़ गांव में हौज में डूबने से बच्ची की मौत के बारे में कोई लिखित सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। 
-विजय कुमार, सीओ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed