{"_id":"6ae5b0146b247dd35e0462b3","slug":"baghpat-two-eeco-cars-collide-on-baraut-budhana-road-two-injured-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर दो ईको कारों की टक्कर, एक कार पलटी; दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर दो ईको कारों की टक्कर, एक कार पलटी; दो लोग घायल
Sat, 31 Oct 2026 02:39 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:39 PM IST
सार
बागपत में बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर भड़ल गांव के सीएनजी पंप के पास दो ईको कारों की टक्कर हो गई। हादसे में एक कार पलट गई और दो लोग घायल हुए। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
बागपत में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत के बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर शुक्रवार शाम दो ईको कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। भड़ल गांव के सीएनजी पंप से गैस भरवाकर सड़क पर निकल रही एक ईको कार को बड़ौत की ओर से आ रही दूसरी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार सड़क पर पलट गई। हादसे में दो लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सीएनजी पंप से निकलते समय दूसरी कार ने मारी टक्कर
बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर शुक्रवार शाम भड़ल गांव के सीएनजी पंप के पास हादसा हुआ। जौला गांव निवासी आमिर पुत्र शौकीन अपनी ईको कार में साथी जिशान पुत्र उम्मेद और जिशान पुत्र हामिद के साथ सीएनजी भरवाने आया था। गैस भरवाने के बाद जैसे ही वह कार लेकर पंप से बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर निकला, तभी बड़ौत की ओर से आ रही दूसरी ईको कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: वेस्ट यूपी में मौसम: मेरठ-एनसीआर में तीन दिन बाद खिली धूप, बारिश से हवा हुई साफ; मेरठ का AQI 58 पर पहुंचा
विज्ञापन
सड़क पर पलटी कार, दो लोग चोटिल
टक्कर इतनी जोरदार थी कि आमिर की ईको कार सड़क पर पलट गई। हादसे में आमिर और जिशान पुत्र हामिद चोटिल हो गए। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हादसे का वीडियो
हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोघट थानाध्यक्ष केवल सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच आपस में समझौता हो गया है।