फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Villagers Attempt to Create Highway Cut with Tractors, Police Intervenes in Baghpat

Baghpat: कट की मांग को लेकर प्रदर्शन, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से इकोनॉमिक कॉरिडोर पर बनाया रास्ता, पुलिस ने रोका

Sat, 27 Jun 2026 01:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 27 Jun 2026 01:01 PM IST
सार

बागपत के गांगनौली के पास कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीणों ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर ट्रैक्टर चलाकर रास्ता बनाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

विज्ञापन
Baghpat: Villagers Attempt to Create Highway Cut with Tractors, Police Intervenes in Baghpat
इकनॉमिक कॉरिडोर पर कट की मांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में गांगनौली के पास दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर कट की मांग को लेकर चल रहे धरने के दौरान शनिवार को ग्रामीणों ने विरोध का तरीका बदल दिया। प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टर चलाकर राजमार्ग पर चढ़ने के लिए रास्ता बनाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें रोक दिया।

विज्ञापन


ट्रैक्टर से बनाया चढ़ने का रास्ता
धरने पर बैठे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से राजमार्ग के किनारे की मिट्टी नीचे खींचकर ऊपर चढ़ने का अस्थायी रास्ता बनाने का प्रयास किया। उनका कहना है कि लंबे समय से कट की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक समाधान नहीं निकला है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP Weather: सूरज बरसा रहा आग, गर्म हवा ने बढ़ाई बेचैनी, वेस्ट यूपी में मॉनसून के इंतजार में लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रोका
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को आगे निर्माण करने से रोक दिया। स्थिति को देखते हुए क्षेत्राधिकारी बड़ौत भी मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों से बातचीत कर माहौल शांत कराने का प्रयास किया।

कट की मांग पर जारी है आंदोलन
ग्रामीणों का कहना है कि कट नहीं होने से आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मांग को लेकर वे लगातार धरना दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed