फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Young woman dies after snakebite; time was lost relying on faith healing for hours

Baghpat: सांप के डसने से युवती की मौत, घंटों तक झाड़फूंक के चक्कर में पड़े रहे, अस्पताल ले जाने में हो गई देर

Mon, 03 Aug 2026 08:48 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 03 Aug 2026 08:48 PM IST
सार

सैड़भर गांव में घर में सो रही रिया के हाथ और पैर पर सांप ने डस लिया। परिवार वाले अस्पताल ले जाने के बजाय कई घंटे झाड़फूंक में लगे रहे। बाद में सीएचसी पर एंटी स्नेक वेनम की 10 वैक्सीन भी लगाईं, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। 

विज्ञापन
Baghpat: Young woman dies after snakebite; time was lost relying on faith healing for hours
सांप। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के सैड़भर गांव में रविवार रात घर में सो रही रिया के हाथ और पैर में सांप ने डस लिया। रिया की सोमवार सुबह हालत बिगड़ने लगी तो उसने परिवार वालों को बताया। परिवार वाले झाड़फूंक से सांप के डसने का उपचार कराने में लग गए। उसके बाद भी हालत बिगड़ गई तो पहले सीएचसी लेकर पहुंचे और वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया, जहां पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 

सैड़भर गांव निवासी मजदूर जुगनू ने बताया कि रविवार रात उसका परिवार घर में सोया हुआ था। उसकी बेटी रिया अलग कमरे में चारपाई पर सोई हुई थी। बताया कि रात करीब एक बजे सांप घर में घुस गया और चारपाई पर सो रही रिया के हाथ और पैर में डस लिया। रात में रिया को सांप के डसने के बारे में पता नहीं चला। सोमवार सुबह करीब पांच बजे उसकी हालत बिगड़ने लगी। रिया ने परिवार वालों को इस बारे में बताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके हाथ और पैर पर निशान देखकर सांप के डसने के बारे में पता चला। उन्होंने पहले गांव के निजी चिकित्सक से उपचार कराया। इसके बाद झाड़फूंक करने वाले के यहां ले गए। कई घंटे झाड़फूंक के बाद रिया को घर ले आए। सोमवार दोपहर रिया की हालत बिगड़ने लगी, तो उसे लेकर पिलाना सीएचसी पहुंचे। 
 
विज्ञापन

वहां पर चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम की 10 वैक्सीन लगाकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रिया की मौत हो गई। रिया अपने परिवार में चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। इस मामले में डॉ. शाहिद अली का कहना है कि युवती को मृत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। उसको सांप ने डसा हुआ था, जिसके निशान भी हाथ-पैर पर थे।
 

झाड़फूंक के चक्कर में गंवा रहे गोल्डन आवर
जिले में सांप के डसने के 100 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। बिनौली के भाई-बहन को कई बार सांप डस चुके हैं। सांप के डसने से बिनौली के युवक की मौत भी हो चुकी है। जिले में सांप के डसने के बाद लोग झाड़फूंक कराने में लग जाते हैं, जिससे गोल्डन आवर (पहला घंटा) बर्बाद हो जाता है और सांप का जहर पूरे शरीर में फैल जाता है। सोमवार को युवती की मौत भी झाड़फूंक के चक्कर में हुई। सीधे जिला अस्पताल पहुंचकर उपचार कराने पर जान बचाई जा सकती है।

ये भी देखें...
Saharanpur: किन्नर बनने से किया इंकार तो किशोर को पिलाया जहर, घर के बाहर फेंककर भागे; अस्पताल में मौत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed