{"_id":"69cd8057ba9298b04104342b","slug":"bus-services-on-the-lucknow-and-meerut-routes-will-be-increased-starting-april-10-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-149273-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: लखनऊ और मेरठ मार्गों पर 10 अप्रैल से बढ़ाई जाएंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: लखनऊ और मेरठ मार्गों पर 10 अप्रैल से बढ़ाई जाएंगी बसें
विज्ञापन
विज्ञापन
- बसों के बढ़ने से यात्रियों को आवागमन में मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने 10 अप्रैल से लखनऊ और मेरठ मार्गों पर दो बसों को बढ़ाने का फैसला लिया है। इनके बढ़ने से यात्रियों को आवागमन में लाभ मिलेगा।
दोनों रूटों पर 15 से अधिक बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए परिवहन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इन रूटों पर अभी भी बसों की कमी है। इसलिए अधिकारियों ने 10 अप्रैल से दोनों रूटों पर एक-एक बस बढ़ाने का निर्णय लिया है। इनके बढ़ने से यात्रियों को अधिक समय तक स्टैंडों पर बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और अपने गंतव्य तक समय पर पहुंच सकेंगे। मेरठ मार्ग पर बस के बढ़ने से बड़ौत, वाजिदपुर, अंगदपुर, जौहड़ी, सिरसली, जिवाना, रंछाड़, बिनौली, बरनावा, चंदायन समेत 30 गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। इन गांव के लोगों को डग्गामार वाहनों में सफर करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। इस मार्ग पर काफी संख्या में लोग डग्गामार वाहनों से सफर करते हैं।
वर्जन-- -
दोनों रूटों पर बसों को बढ़ाया जाएगा, जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। अधिक समय तक स्टैंडों पर बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। -प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी
Trending Videos

वर्जन