सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sticks and Batons Wielded in Children's Dispute; Two Women Injured

Baghpat News: बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, दो महिलाएं घायल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Sticks and Batons Wielded in Children's Dispute; Two Women Injured
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रमाला। किशनपुर बराल गांव में शनिवार शाम बच्चों के विवाद में प्रीति और बबली पक्ष में लाठी-डंडे चल गए। इसमें प्रीति और बबली घायल हो गईं, जिनका बड़ौत सीएचसी में उपचार कराया गया। दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर कार्रवाई की मांग की।
किशनपुर बराल गांव निवासी प्रीति ने बताया कि उसके बच्चे गली में खेल रहे थे, तभी वहां आए रेहड़ी वाले से अपने बच्चों को आइसक्रीम दिलाकर घर चली गई। आरोप लगाया कि पड़ोस की ही बबीता के बच्चों ने आइसक्रीम छीनकर नाली में फेंक दी। इसका पता चलने पर बबीता के घर उलाहना देने गई तो उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बबीता का आरोप है कि आइसक्रीम दिखाकर चिढ़ाने पर बच्चों में झगड़ा हुआ था। इसको लेकर उसके घर में घुसकर मारपीट की गई। इसमें जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed