फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Car rammed by dumper; Pradhan's brother-in-law shot.

Baghpat News: डंपर से कार में टक्कर मारकर प्रधान के देवर को गोली मारी

Wed, 01 Jul 2026 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Car rammed by dumper; Pradhan's brother-in-law shot.
बागपत। बाघू गांव में सोमवार रात दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के अंडरपास के समीप एक डंपर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर का विरोध करने पर प्रधान अरुणा देवी के देवर जतिन को तीन गोली मारकर घायल कर दिया गया। वहीं उनके भाई अभिषेक को हॉकी से पीटकर चोटिल कर दिया। पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जतिन को लगी तीन गोलियों में से एक उनके सीने में धंस गई। दो अन्य गोलियां पेट में लगकर साइड से निकल गईं। अभिषेक की पिटाई में उनका एक दांत भी टूट गया। घायल जतिन और अभिषेक का सीएचसी में उपचार कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जतिन को दिल्ली के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। विनोद ने बताया कि सोमवार रात वह अपने बेटों जतिन और अभिषेक के साथ कार से घर लौट रहे थे। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के अंडरपास के समीप मिट्टी से भरे डंपर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर का विरोध करने पर डंपर चालक ने अपने साथियों को बुला लिया।
विज्ञापन

कार में आए हमलावरों में सज्जन गुर्जर, बिजेंद्र उर्फ बिजन, विकास उर्फ विक्की, नवाब, राजेंद्र, रमन शामिल थे। जितेंद्र उर्फ जीतू अर्जुनपुरम कॉलोनी का निवासी है। शेर सिंह उर्फ कपिल देशराज मोहल्ला और दीपक चौहान उर्फ कल्लू पक्का घाट का रहने वाला है। शुभम सांगवान सांकलपुट्ठी का निवासी है। इन सभी ने रिवॉल्वर, पिस्टल और तमंचों से गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर एएसपी प्रवीण कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि भाकियू इंडिया के जिलाध्यक्ष हिस्ट्रीशीटर सज्जन गुर्जर और उसके भाई बिजेंद्र समेत 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने तीन आरोपियों दीपक चौहान, शेर सिंह और जितेंद्र उर्फ जीतू को गिरफ्तार कर लिया है।
-सीने में धंसी गोली निकालने के लिए ऑपरेशन होगा
विनोद ने बताया कि उनके बेटे जतिन के पेट में लगकर दो गोली साइड से निकल गई, जबकि एक सीने में धंसी हुई है। दिल्ली के निजी अस्पताल में जतिन का उपचार चल रहा है, जहां सीने में धंसी गोली निकालने के लिए चिकित्सक ऑपरेशन करने की तैयारी में हैं। चिकित्सक ऑपरेशन कर गोली निकालेंगे।

-परिजनों ने सीएचसी में किया हंगामा
घायल जतिन को लेकर परिजन जब सीएचसी बागपत में पहुंचे तो उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। वहां परिजनों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed