सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Case Filed Against 11 Including Village Head’s Husband Over Forced Head-Shaving in Panchayat, Two Arrested

Saharanpur: भरी पंचायत में चार के सिर मुंडवाए, जूतों की माला पहनाई; प्रधान पति समेत 11 पर केस, दो गिरफ्तार

Dimple Sirohi Dimple Sirohi
Updated Thu, 09 Apr 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
सार

सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में पंचायत के दौरान चार लोगों के सिर जबरन मुंडवाने के मामले में प्रधान पति समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार।

Case Filed Against 11 Including Village Head’s Husband Over Forced Head-Shaving in Panchayat, Two Arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

सहारनपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में भरी पंचायत में युवक और उसके परिजनों के सिर मुंडवाकर अपमानित करने के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान पति समेत पांच नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

Trending Videos


गांव निवासी एक व्यक्ति ने पहले अपनी नाबालिग बेटियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि किशोरी बाद में खुद ही घर लौट आई थी। इसी मामले को लेकर एक अप्रैल को दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई थी, जिसमें कहासुनी के बाद मारपीट हो गई और युवक पक्ष वहां से भाग निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:सेंट्रल मार्केट: सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी राहत, सील किए 44 भवनों से हटेगा अवैध निर्माण, 15 दिन का दिया समय

बताया गया कि बुधवार को दोबारा पंचायत बुलाई गई, जिसमें युवक अपने पिता, भाई और चचेरे भाई के साथ पहुंचा। आरोप है कि पंचायत के दौरान चारों के सिर जबरन मुंडवा दिए गए और गाली-गलौज करते हुए उन्हें जूतों की माला पहनाकर अपमानित किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया।

पुलिस ने ग्राम प्रधान पति समेत पांच नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में रजत, नवाब, शोएब, सलमान और हारून शामिल हैं। पुलिस ने नवाब और शोएब को गिरफ्तार कर लिया है।

सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि मामले में कुल 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed