फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Condition deteriorates after delivery; negligence in treatment alleged.

Baghpat News: प्रसव के बाद बिगड़ी हालत, उपचार में लापरवाही का आरोप

Thu, 09 Jul 2026 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Condition deteriorates after delivery; negligence in treatment alleged.
बड़ौत। गुराना गांव की साहिबा के परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बड़ौत में प्रसव के बाद उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

साहिबा के पति इंतजार ने बताया कि 13 मई को प्रसव के बाद उनकी पत्नी को खून की समस्या हो गई और उनकी हालत बिगड़ती गई। उनकी पत्नी चार-पांच दिन तक सीएचसी में भर्ती रहीं। परिजनों का आरोप है कि बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में दो यूनिट खून चढ़ाने के बाद छुट्टी दे दी गई, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। लगातार रक्तस्राव के कारण महिला के शरीर में खून की मात्रा तीन यूनिट से भी कम रह गई है। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अधीक्षक से शिकायत कर जांच की मांग की है।
विज्ञापन


वर्जन--
एक महिला का प्रसव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में हुआ था। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों द्वारा लापरवाही की शिकायत पर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. विजय कुमार, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed