सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Corruption is at its peak in the district, many are still under attack.

Baghpat News: जिले में चरम पर भ्रष्टाचार, निशाने पर अभी कई

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Corruption is at its peak in the district, many are still under attack.
विज्ञापन
-सरकारी कार्यालयों में तैनात कर्मचारी से लेकर निजी कर्मी भी रिश्वत लेते हुए पकड़े जा चुके
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। इसका इसी बात से पता चलता है कि इस साल के पहले तीन महीनों में रिश्वत वसूलने के मामले हो चुके हैं। इनमें अधिकारियों के चालक और कर्मी भी शामिल हैं। कुछ अधिकारी और कर्मी एंटी करप्शन टीम के निशाने पर आए, मगर वह पकड़े नहीं जा सके।
-पशुपालन विभाग का कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार
17 जनवरी को एंटी करप्शन की टीम ने पशुपालन विभाग के कनिष्ठ सहायक अश्वनी कुमार को पशुपालक सतीश कुमार निवासी बरनावा से पांच हजार की रिश्वत लेते हुए विकास भवन की कैंटीन से गिरफ्तार कर लिया था। इसमें एंटी करप्शन टीम के प्रभारी योगेंद्र कुमार ने कनिष्ठ सहायक अश्वनी के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई और मेरठ में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बड़ौत तहसील का निजी कर्मी गिरफ्तार
छह फरवरी को एंटी करप्शन की टीम ने बड़ौत तहसील निजी कर्मी प्रमोद को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया था। निजी कर्मी प्रमोद ने जमीन दाखिल खारिज कराने के नाम पर किसान सोनू निवासी जिवाना से 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
-एसडीएम की गाड़ी का चालक गिरफ्तार
29 मार्च को खेकड़ा एसडीएम की गाड़ी के निजी चालक नीशू त्यागी निवासी चमरावल को एंटी करप्शन की टीम ने गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय से एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। इसमें जमीन की कुर्रे बंदी कराने के नाम पर दो लाख रुपये रिश्वत मांगी गई थी। एंटी करप्शन की टीम ने आरोपी नीशू त्यागी को मेरठ के न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed