{"_id":"69cd0139a5362f95b2080bc2","slug":"mother-durga-fulfills-the-wishes-of-devotees-sushil-tripathi-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-149274-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां दुर्गा करती हैं भक्तों की मनोकामना पूरी : सुशील त्रिपाठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां दुर्गा करती हैं भक्तों की मनोकामना पूरी : सुशील त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
-दोघट कस्बे के शिव दुर्गा मंदिर में हुआ पूजन, श्रद्धालुओं ने मेले में की खरीदारी
फोटो-तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। दोघट कस्बे के शिव दुर्गा मंदिर में बुधवार को दुर्गा चतुर्दशी पर मेला लगाया गया, जिसमें मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजन किया। साथ ही खरीदारी की। मंदिर में पंडित सुशील त्रिपाठी ने विधि-विधान से पूजन कराया।
दोघट, गांगनौली, निरपुड़ा, नांगल भगवानपुर, कान्हड़, इदरीशपुर, टीकरी, पलड़ी, दाहा, चित्तमखेड़ी आदि गांवों से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजन कर घर में सुख शांति की मन्नत मांगी। माता रानी को चांदी का छत्र, नारियल, चुनरी व प्रसाद चढ़ाया। वहीं आदमपुर पुसार बस स्टैंड पर भी दुर्गा मंदिर में कई गांवों से श्रद्धालुओं ने पहुुंचकर पूजन किया। पुजारी पंडित सुशील त्रिपाठी ने कहा कि जो भक्त सच्चे मन से मां दुर्गा की भक्ति करते हैं, उनकी मनोकामना पूरी हो जाती है। वहीं श्रद्धालुओं ने मेले में खरीदारी की। इस दौरान विनोद गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, रामनिवास गुप्ता, आयुष गुप्ता, अनिल गुप्ता, पंडित बलराम पांडे, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos