{"_id":"69cd0e9d32e9ed32320cccf7","slug":"new-academic-session-begins-books-distributed-to-students-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-149277-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ, बच्चों को पुस्तकों का वितरण हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ, बच्चों को पुस्तकों का वितरण हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
-स्कूल पहुंचने पर बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत, जागरूकता रैली भी निकाली
फोटो- चार
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिलेभर के परिषदीय विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र का बुधवार को शुभारंभ किया गया। विद्यालयों में सुबह जब बच्चे पहुंचे तो उनका तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्हें नई पुस्तक देकर पढ़ाई कराई गई। वहीं रैली के माध्यम से लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
जिले के 531 परिषदीय व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र के शुभारंभ के लिए पहले ही तैयारी की गई थीं। विद्यालयों को फूलों व रंगोली से सजाया गया था। विद्यालय में सुबह आठ बजे जब बच्चे पहुंचे तो उनको फूल माला पहनाई गई और फिर तिलक लगाकर स्वागत किया। कक्षा में पहुंचने पर बच्चों को नई पुस्तक देकर पढ़ाई कराई गई। वहीं सिसाना गांव के पीएम श्री विद्यालय, गौरीपुर जवाहर नगर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय, अग्रवाल मंडी टटीरी, निवाड़ा, छपरौली, दोघट, दाहा, बिनौली, खेकड़ा व बड़ौत क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में पहले दिन बच्चों का फूल माला पहनकर स्वागत किया।
शिक्षिकाओं ने बच्चों पर पुष्पवर्षा भी की। बागपत के बीआरसी स्थित कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापक योगेश शर्मा ने बच्चों को फूल माला पहनाई। वहीं सूरजपुर महनवा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का स्वागत किया गया। इसके बाद स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। लोगों को शिक्षा का महत्व बताते हुए बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय से निवाड़ा के बच्चों ने रैली निकाली, जिसको बीएसए गीता चौधरी, खंड शिक्षा अधिकारी उदित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से बच्चों ने लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
Trending Videos