{"_id":"69dbfe0129cf5e87410b16d9","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-149939-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
दोघट। पुलिस ने सूजती गांव में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के अंडरपास से अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य हैदर निवासी खानपुर जयती ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद, रोहित निवासी शहवाजपुर जिला बदायूं व हाल निवासी बालाजी चौक स्वरूप विहार थाना बुराड़ी दिल्ली और अरशद निवासी अहैड़ा को गिरफ्तार किया। उनके पास से उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा से चोरी हुई सात बाइकें, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए।
Trending Videos
दोघट-हिम्मतपुर सूजती मार्ग पर एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास शनिवार शाम पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी दो बाइकों पर आए तीन युवकों को रोकने का इशारा किया तो वे बाइक छोड़कर जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया और हैदर के पास तमंचा, दो कारतूस बरामद किए। पुलिसकर्मियों ने दोनों बाइकों के नंबर से डिटेल निकाली तो बाइकों के नंबर फर्जी निकले। पूछताछ के बाद तीनों ने सरोरा गांव के पास वनक्षेत्र में छिपाई पांच अन्य बाइकें बरामद कराईं, जो दिल्ली, हरियाणा से चोरी की गई थीं। इन बाइकों के नंबर भी फर्जी मिले। पूछताछ में चोरों ने बताया कि गिरोह का सरगना हैदर है, जो सड़क पर चलती हुई बाइकों के नंबर नोट करके चोरी की बाइकों की प्लेट पर लिखवाकर उनके फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर बेच देता है। उनके गिरोह में सुहेल निवासी जली कोठी मेरठ भी शामिल है, जो बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। इसमें जांच अधिकारी केवल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बाइक चोरों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वांछित आरोपी सुहेल को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।