{"_id":"6a933bb676dc5fc233064b70","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-157869-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पुल पर बाइक फिसलने से हिंडन में गिरा युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पुल पर बाइक फिसलने से हिंडन में गिरा युवक लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय। मेरठ जिले के किनौनी से चिरचिटा जाने वाले पुल पर पानी के बहाव में फिसलने से जोनी (29) निवासी चिरचिटा बाइक समेत हिंडन नदी में गिर गया। आसपास काम करने वाले किसानों के शोर मचाने पर कई युवकों ने हिंडन नदी में कूदकर उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में एनडीआरएफ की टीम जोनी की तलाश में लगाई गई।
चिरचिटा गांव निवासी जोनी के छोटे भाई पवन की शादी मेरठ जिले के लावड़ गांव में हुई थी। रक्षाबंधन पर्व पर पवन अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया था और शनिवार को जोनी भी वहां चले गए। शनिवार शाम करीब चार बजे दोनों अलग-अलग बाइकों से वापस घर आने लगे। बताया कि किनौनी से पवन अपनी पत्नी के साथ बाइक से पुरा गांव के हिंडन पुल से आ गया, जबकि जोनी किनौनी से चिरचिटा जाने वाले पुल से आने लगे। बताया कि पुल पर चढ़ते ही जोनी की बाइक पानी के तेज बहाव में फिसलकर हिंडन नदी में गिर गई।
आसपास काम कर रहे किसानों के शोर मचाने पर जोनी के हिंडन नदी में गिरने के बारे में अन्य लोगों को पता चला। तभी स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर किसानों ने उसकी तलाश शुरू करा दी। सूचना मिलने पर मेरठ पुलिस भी वहां पहुंच गई और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। शनिवार रात तक हिंडन नदी में जोनी की तलाश जारी रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। हिंडन नदी में लापता जोनी मजदूरी करता है और उसके परिवार में दो बेटी और एक बेटा है।
विज्ञापन
दो दिन पहले हुए हादसे में चली गई थी युवक की जान
हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से किनौनी-चिरचिटा में बने पुल के ऊपर से पानी का बहाव चल रहा है। वहां पर पानी का बहाव तेज होने के कारण किसान लोगों को पुल पार करने से रोकते रहते हैं। दो दिन पहले पुल पार करते समय पानी के बहाव में बाइक फिसलने से जितेंद्र निवासी बिलौचपुरा अपने दोस्त सतबीर के साथ हिंडन नदी में गिरकर डूब गए थे। तभी लोगों ने दोनों को बाहर निकाल लिया। इसमें सतबीर की मौत हो गई थी, जबकि जितेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।
वर्जन-
हादसा मेरठ की तरफ हुआ है। एनडीआरएफ टीम के साथ मिलकर वहां का प्रशासन हिंडन नदी में युवक की तलाश करा रहा है। हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, ऐसे में नदी और पुल से दूर रहें।
-सुकन्या शर्मा, सीओ