फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: हैलो पुलिस, मेरे भाई ने चोरी की है, इसे पकड़कर ले जाओ

Tue, 01 Sep 2026 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
crime news
रमाला। हैलो पुलिस, मेरे भाई ने बैंक में खड़े एक व्यक्ति की जेब से 30 हजार रुपये चोरी किए हैं, उसे मैंने पकड़ लिया, अब यहां से ले जाओ। इसी तरह अशरफाबाद थल गांव के युवक ने अपने छोटे भाई गुलाब को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने गुलाब से पूछताछ की तो उसने अपने जीजा की भूमिका के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

टीकरी कस्बा निवासी शमशाद ने बताया कि 29 अगस्त को कस्बे में ही केनरा बैंक की शाखा में रुपये जमा करने गया था। वहां पर स्लिप भरने के बाद कैश काउंटर की लाइन में खड़ा हो गया। तभी दो युवक उसके पास आए और चले गए। तभी जेब में हाथ डाला तो 30 हजार रुपये चोरी मिले। इसकी सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो दो युवक शमशाद के पास खड़े होकर वापस जाते हुए और बैंक के बाहर जाते ही भागते हुए नजर आए। पुलिसकर्मियों ने उनकी पहचान गुलाब निवासी अशरफाबाद थल और उसके जीजा के रूप में की। इसके बाद तलाश शुरू कर दी। सोमवार को अशरफाबाद थल गांव के युवक ने डायल 112 पर फोन कर अपने छोटे भाई गुलाब को सौंप दिया। इस मामले में सीओ अंशु जैन का कहना है कि आरोपी गुलाब के जीजा की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed