{"_id":"6a95d7e58d22e232dc09b30f","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-157984-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: लेनदेन के विवाद में मकान पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: लेनदेन के विवाद में मकान पर फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली। 50 हजार रुपयों के लेनदेन के विवाद में सिलाना गांव में पारस मलिक के घर पर कई राउंड फायरिंग कर दी गई। वहां से भाग रहे बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जहां पैर में गोली लगने से सागर उर्फ सरगम निवासी गांगनौली घायल हो गया, जबकि उसके साथी शिवम उर्फ हार्दिक निवासी गांधीनगर एलम, अनुज निवासी प्रेमनगर एलम जिला शामली और शगुन निवासी वंडर सिटी कंकरखेड़ा मेरठ को भी गिरफ्तार कर लिया।
सिलाना गांव निवासी सागर मलिक ने रविवार रात पुलिस को सूचना दी कि उधार दिए 50 हजार रुपये वापस देने का दबाव बनाने पर उसके भाई पारस मलिक का सागर उर्फ सरगम, शिवम उर्फ हार्दिक, अनुज और शगुन के साथ झगड़ा हो गया था। इसी विवाद में रविवार रात एक कार में सवार होकर चारों युवक उसके घर के बाहर आए और घर के बाहर बैठे उसके भाई पारस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। उसके भाई ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने आठ-दस राउंड फायरिंग की।
गोलियों की आवाज सुनकर गांव के लोगों ने अपने मकान की छतों पर खड़े होकर शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे डरकर चारों हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भागने लगे। लोगों ने घेराबंदी करके शिवम उर्फ हार्दिक और अनुज को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि दो हमलावर वहां से भाग निकले। सीओ अंशु जैन ने बताया कि तभी पुलिस टीम पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
वहां हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से सागर उर्फ सरगम निवासी गांगनौली घायल हो गया। हमलावरों के पास से दो तमंचे, कारतूस, चाकू और अनुज की लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद की।