फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Buffaloes Stolen from Punjab Recovered in Chhaprauli, Punjab Police Conduct Raid

बागपत: छपरौली में मिलीं पंजाब से चोरी हुई भैंसें, पंजाब पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, दो भैंस और कटिया बरामद

Tue, 01 Sep 2026 11:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 01 Sep 2026 11:57 AM IST
सार

बागपत के छपरौली में पंजाब से चोरी हुई दो भैंस और एक कटिया बरामद हुई हैं। पंजाब पुलिस ने पट्टी धनकोशिय के मोहल्ला कुरैशियान में दबिश देकर पशु बरामद किए। इन्हें डेढ़ लाख रुपये में खरीदने वाला व्यक्ति फरार हो गया।

विज्ञापन
Baghpat: Buffaloes Stolen from Punjab Recovered in Chhaprauli, Punjab Police Conduct Raid
पुलिस ने बरामद की भैंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के छपरौली कस्बे में पंजाब से चोरी हुई भैंसों की तलाश में पहुंची पंजाब पुलिस ने सोमवार देर रात दबिश देकर दो भैंस और एक कटिया बरामद की। कार्रवाई पट्टी धनकोशिय के मोहल्ला कुरैशियान में की गई। पुलिस को देखते ही चोरी की भैंसें खरीदकर लाने वाला सावेज मौके से फरार हो गया। पंजाब पुलिस बरामद तीनों पशुओं को अपने साथ ले गई। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


पंजाब से चोरी हुई थीं आठ भैंस और एक कटिया
पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त को पंजाब के संगरूर जिले के छाजरी और कटीयाल गांव से पशुपालक सुखविंदर सिंह उर्फ सुकी प्रधान और ज्ञानी सिंह की आठ भैंस और एक कटिया चोरी हो गई थीं। शिकायत के आधार पर छाजरी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यादें: खुद गाने तैयार करते, मुझसे प्राॅजेक्ट बनवाते थे अंकित, पत्नी बोली-फिटनेस के लिए छह साल से रोटी तक न खाई

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी से दो पशु व्यापारियों तक पहुंची पुलिस
जांच के दौरान पंजाब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसके आधार पर मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के बघरा गांव से दो पशु व्यापारी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। रिमांड के दौरान पूछताछ में चोरी किए गए पशुओं को टैंकर से लाने और उनकी बिक्री से जुड़ी अहम जानकारी पुलिस को मिली।

निशानदेही पर छपरौली में हुई दबिश
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पंजाब पुलिस सोमवार रात छपरौली पहुंची। पट्टी धनकोशिय के मोहल्ला कुरैशियान में एक मकान पर दबिश देकर दो भैंस और एक कटिया बरामद की गई। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान पशु खरीदकर लाने वाला सावेज मौके से भाग निकला।

डेढ़ लाख रुपये में बेची गई थीं भैंसें
छाजरी थाना प्रभारी कमलजीत सिंह के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों ने छपरौली निवासी सावेज को दोनों भैंस करीब डेढ़ लाख रुपये में बेची थीं। बरामद पशुओं को पंजाब पुलिस अपने साथ ले गई।

बाकी पशुओं की तलाश जारी
छाजरी थाना प्रभारी ने बताया कि करीब एक माह की जांच और लगातार प्रयास के बाद अब तक चोरी हुई दो भैंसें और एक कटिया बरामद की जा सकी हैं। बाकी पशुओं की बरामदगी के लिए पंजाब पुलिस की टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed