{"_id":"6aa702e7b55ef6154e070063","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-158697-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नेशनल हाईवे पर दो हादसों में छह घायल, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नेशनल हाईवे पर दो हादसों में छह घायल, दो की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/रमाला। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर रमाला चीनी मिल के सामने और डीएम आवास के पास हुए दो हादसों में कार और बाइक सवार छह लोग घायल हो गए। इसमें दो घायलों की हालत गंभीर होने पर बड़ौत सीएचसी से रेफर कर दिया गया।
नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि वह रविवार को अपनी बेटी वंदना डागर, संजीव कुमार और सारिका के साथ बड़ौत से गांव वापस जा रहे थे। जैसे ही डीएम आवास के सामने पहुंचे तो पीछे से आए कैंटर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में चारों मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक अपनी कैंटर लेकर भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर कैंटर पकड़ लिया। बिजेंद्र ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
उधर, हिम्मतपुर सूजती गांव निवासी सुनील ने बताया कि शनिवार शाम उसका भाई बोबिंद्र अपने दोस्त सुरेश के साथ रमाला मिल गया था। रमाला मिल के पास एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने बड़ौत सीएचसी में दोनों का उपचार कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। दोनों का मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। इस मामले में सीओ अंशु जैन का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।