फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: बंदरों ने चार कर्मचारियों को काटकर घायल किया

Wed, 05 Aug 2026 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
crime news
बिनौली। बिनौली ब्लॉक परिसर में बंदरों की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। दो दिन में बंदरों ने ब्लॉक के चार कर्मचारियों को काटकर घायल कर दिया। उन्होंने सीएचसी में पहुंचकर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई। वहीं बीडीओ सहेंद्र सिंह ने वन विभाग को पत्र लिखकर बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय में वरिष्ठ सहायक पद पर तैनात अशोक कौशिक ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह किसी कार्य से कार्यालय से बाहर निकले तो बंदरों ने हमला बोल दिया। उनकी आवाज सुनकर अन्य कर्मचारी बाहर आए और बंदरों को वहां से भगाया। इसके बाद कर्मचारी को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराकर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई। सोमवार को भी बंदरों ने बीएमएम अरुण कुमार, कंसल्टिंग इंजीनियर सोनू व सफाई कर्मचारी दिनेश कुमार पर हमला कर काटकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

बंदरों के हमलों से ब्लॉक परिसर और आसपास के लोगों में दहशत है। बीडीओ बिनौली सहेंद्र सिंह ने बताया कि बंदरों की दहशत बढ़ती जा रही है और वे कार्यालय के अंदर घुसकर कर्मचारियों को काटकर घायल कर रहे हैं। इससे कर्मचारियों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने वन विभाग को पत्र भेजकर ब्लॉक परिसर से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed