फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: पुलिस को सौंपा लूट का आरोपी, दिखा दी मुठभेड़

Sat, 08 Aug 2026 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, खेड़ी सलावतपुर गांव के प्रधान अमरदीप, पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति संजय डीलर समेत अन्य ने सिंघावली अहीर थाना पुलिस पर लूट के आरोपी विवेक को घर से बुलवाकर फर्जी मुठभेड़ दिखाने का आरोप लगाया। इस मामले में एसपी से जांच कराकर सिंघावली अहीर थाना प्रभारी समेत अन्य पर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

कुलदीप भारद्वाज, संजय डीलर व अमरदीप के साथ ही खेड़ी सलावतपुर गांव के लूट के आरोपी विवेक के परिजन यशपाल व धर्मपाल समेत अन्य शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। विवेक के पिता यशपाल ने आरोप लगाया कि बुधवार की रात को सिंघावली अहीर थाना पुलिस उनके घर पहुंची। उनसे सत्या फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट कपिल गौतम निवासी खेड़की जिला मेरठ से 55 हजार रुपये की लूट के मामले में विवेक को सौंपने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह को डौला चौकी पर वह अपने साथ संजय डीलर को लेकर गए और लूट के आरोपी विवेक को पुलिस को सौंप दिया। संजय डीलर के अनुसार उनको पुलिसकर्मियों ने कहा कि इसके साथ कुछ गलत नहीं किया जाएगा और पुलिस ने सहयोग का आश्वासन दिया। इसके बाद थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने विवेक को मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार करने की बात कही। आरोप है कि जब विवेक को खुद पुलिस को सौंप दिया था तो ऐसे में कैसे मुठभेड़ हो सकती है। उनका आरोप है कि विवेक पर पहले कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है और इस तरह फर्जी मुठभेड़ दिखाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय डीलर ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने मुझसे फोन पर बात करके विवेक को गोली नहीं मारने के लिए कसम खाई थी, मगर फिर भी गोली मार दी। इस मामले में एसपी कार्यालय में शिकायत देकर सिंघावली अहीर थाना प्रभारी व फर्जी तरीके से मुठभेड़ दिखाने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस दौरान विनोद कुमार, तेजपाल, छत्रपाल, हरपाल, देवेंद्र व ओम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed