फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: पिकअप से नीचे गिरे तीन कांवड़िये, एक की मौत

Sun, 09 Aug 2026 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। हरिद्वार कांवड़ लेने जाते हुए पिकअप से गिरकर झज्जर के माछरौली गांव के कांवड़िये सुंदर (31) की मौत हो गई। उसके साथ ही गिरने से झज्जर के अहेरी निवासी सतीश और कुदान निवासी संदीप घायल हो गए।
विज्ञापन

हरियाणा के झज्जर जिले के माछरौली समेत कई गांवों के युवक हरिद्वार डाक कांवड़ लेने जा रहे थे। वे शुक्रवार रात को दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर नैथला मोड़ के पास पहुंचे तो पिकअप अनियंत्रित हो गई। इससे उसकी छत पर बैठने के लिए बांधी गई बल्लियां टूट गईं और माछरौली गांव के सुंदर का सिर पहले पाइप व फिर सड़क में लगने से मौके पर मौत हो गई। सुंदर डीजे संचालन का काम करता था। उसके साथ ही बैठे अहेरी गांव के सतीश और कुदान गांव के संदीप घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों घायलों को तुरंत ही उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उनको उपचार के लिए दिल्ली रेफर कर दिया। सीओ सुकन्या शर्मा के अनुसार नैथला मोड़ के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित हो गया था, जिससे बल्ली टूटने पर छत पर बैठे कांवड़िये सड़क पर गिर गए थे। इस मामले में शिकायत मिलने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक फिसलने पर दो कांवड़िये घायल
बागपत। रमाला में जिवाना टोल के पास लावारिस पशु को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। इससे हादसे में दिल्ली निवासी हिमांशु और जयपाल घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि दोनों कांवड़ियों का उपचार किया गया और उनकी हालत ठीक है।

कांवड़ियों ने किया हंगामा
रमाला। जिवाना टोल प्लाजा के पास बाइक फिसलने से घायल हुए दिल्ली के करोलबाग निवासी कांवड़िये हिमांशु व जयपाल के साथी कांवड़ियों ने जिला अस्पताल में उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उनके साथ कार्तिक प्रधान, मोहित प्रधान, योगेश, सचिन, सिद्धू, प्रथम, संजू समेत करीब 40 कांवड़िये थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सही से उपचार नहीं किया जा रहा। पुलिस ने उनको समझाकर शांत किया। चिकित्सक डाॅ. विजयप्रकाश के अनुसार घायलों के उपचार में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई और सभी का उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed