फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: ईपीई पर ट्रक और पिकअप की टक्कर में तीन घायल

Sat, 08 Aug 2026 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
crime news
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को बड़ागांव के पास ट्रक और पिकअप की टक्कर हो गई। इससे पिकअप चालक अमनीत सिंह, उसकी माता सुखविंद्र कौर और मालिक बलवंत राय घायल हो गए।
विज्ञापन

पंजाब के लुधियाना के रहने वाले पिकअप मालिक बलवंत राय ने कोतवाली में शिकायत कर बताया कि सुबह करीब पांच बजे वह पिकअप में सामान भरकर लुधियाना से मुरादाबाद जा रहे थे। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने पिकअप में साइड मार दी। इससे पिकअप क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उसमें सवार तीनों लोग घायल हो गए। पता लगने पर पहुंची पुलिस ने उनका जिला अस्पताल में उपचार कराया। महिला सुखविंद्र की हालत ज्यादा खराब होने पर दिल्ली के जीटीबी में रेफर किया गया। जांच अधिकारी आशीष पुंडीर का कहना है कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed