{"_id":"6a724a9049b246bc59004261","slug":"cultural-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-156505-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज रात से थम जाएंगे हल्के वाहनों के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज रात से थम जाएंगे हल्के वाहनों के पहिये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में दिल्ली-सहारनपुर और मेरठ-बागपत राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई मार्गों पर बुधवार रात 12 बजे से हल्के वाहनों के पहिए भी थम जाएंगे। हल्के वाहनों को रूट डायवर्जन प्लान के अनुसार दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से भेजा जाएगा। एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों के वाहनों को रोककर दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से भेजा जाएगा। इससे पहले भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया जा चुका है।
हरिद्वार और गोमुख से कांवड़ लेकर आने वाले लाखों कांवड़िये जिले के विभिन्न मार्गों पर पहुंचने लगे हैं। इसको लेकर पुलिस ने पहले ही रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया था। 31 जुलाई की रात से दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग, सोनीपत-मेरठ राष्ट्रीय राजमार्ग, बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग समेत अन्य मार्गों पर भारी वाहनों को रोक दिया गया था। अब बुधवार रात से हल्के वाहनों को भी रोक दिया जाएगा। रूट डायवर्जन प्लान 13 अगस्त तक लागू रहेगा।
इस तरह भेजे जाएंगे वाहन
पुलिस के रूट डायवर्जन प्लान के अनुसार दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा जाने वाले वाहनों को शामली से करनाल, पानीपत, सोनीपत से भेजा जाएगा। इसी तरह शामली, मुजफ्फरनगर जाने वाले वाहनों को सोनीपत, पानीपत और करनाल के रास्ते भेजा जाएगा। निवाड़ा चौकी से किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
सोनीपत-मेरठ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बागपत से मेरठ जाने वाले वाहनों को राष्ट्र वंदना चौक से भारी वाहनों को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते भेजा जाएगा। इसी तरह मेरठ से आने वाले वाहनों को पेरिफेरल से कुंडली के रास्ते भेजा जाएगा। मेरठ से आने वाले वाहनों को हिंडन चौकी से आगे प्रवेश नहीं मिलेगा।
मेरठ से रोहटा-खिवाई-कल्याणपुर पुरा महादेव मार्ग पर आने वाले कांवड़ियों के वाहनों को कल्याणपुर पार्किंग में रोका जाएगा। हिंडन पुल से पहले ही सभी वाहनों को रोक दिया जाएगा। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। पुरा महादेव मंदिर में कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर बुढसैनी-नवादा-बालैनी मार्ग का प्रयोग किया जा सकता है।
वर्जन-
जिले में हल्के वाहनों के लिए भी रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है, जिसका पालन कराने के लिए सभी बॉर्डर पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। अभी भारी वाहनों पर रोक लगेगी तो अन्य वाहनों को बाद में रोका जाएगा।
-सूरज कुमार राय, पुलिस अधीक्षक