फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   cultural news

Baghpat News: बोल बम के जयघोष से गूंजा पुरामहादेव, एक लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Tue, 04 Aug 2026 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
cultural news
सावन के पहले सोमवार को बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में जला​भिषेक करने के लिए उमड़ी ​शिवभक्तों क
बागपत/बालैनी। पुरामहादेव के ऐतिहासिक भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

मंदिर में सोमवार की सुबह चार बजे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरू हो गई और वहां शाम तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। वहीं मंत्री केपी मलिक, विधायक योगेश धामा, डीजी पीएसी आलोक सिंह, एडीजी भानू भास्कर समेत अन्य ने भी पहुंचकर जलाभिषेक किया। वहीं जिले के शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा अर्चना कर घर में सुख-शांति की कामना की।
श्रावण मास के पहले सोमवार को परशुरामेश्वर मंदिर जयकारों से गूंज उठा। क्षेत्र के अलावा दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर मन्नत मांगी। मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए सोमवार की सुबह चार बजे से पहले ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे और चार बजे तक काफी लंबी लाइन लगी रही। मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी बढ़ गई कि दोपहर तीन बजे तक श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए लाइन में लगे रहे। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयघोष गूंजते रहे। भीड़ अधिक होने के कारण मंदिर परिसर के अलावा मेला परिसर में पुलिस बल तैनात रहा और सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन से निगरानी की गई। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि मंदिर में पहले सोमवार को एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया है। मंदिर में शांतिपूर्ण तरीके से जलाभिषेक हुआ और श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन

--

अधिकारियों ने जलाभिषेक के बाद निरीक्षण किया
बालैनी। सावन के पहले सोमवार को सुबह 10 बजे डीजी पीएसी आलोक सिंह ने अपनी पत्नी के साथ पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने पूजन कराया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को देखा और कांवड़ियों की सुरक्षा करने के निर्देश दिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बागपत। जिले के शिवालयों में भी पूजा अर्चना व जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु सुबह चार बजे से पहुंचना शुरू हो गए थे। बागपत के ठाकुरद्वारा, पक्काघाट, पुराना कस्बे के बागेश्वर शिव मंदिर, चमरावल रोड स्थित शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। वहीं छपरौली के सदाशिव मंदिर में भी पहुंचकर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
--

श्रद्धालुओं ने खूब की खरीदारी
बालैनी। पहले सोमवार को मंदिर में जिले के अलावा अन्य क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के बाद मेले में लगाई गई दुकानों पर खूब खरीदारी की। सौंदर्य प्रशाधन और खिलौनों की दुकानों पर महिलाओं और बच्चों की भीड़ लगी रही। भीड़ को देखकर दुकानदारों के चेहरे खिले रहे।

--

एडीजी ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को देखा
बालैनी। मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर भी सोमवार दोपहर को मंदिर व आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, पार्किंग, आने-जाने वाले मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मंदिर में नौ अगस्त से चार दिवसीय मेला शुरू हो जाएगा और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। कांवड़ियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने अधिकारियों को समय से ड्यूटी पर पहुंचने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सूरज कुमार राय, एएसपी प्रवीण सिंह चौहान व क्षेत्राधिकारी रोहन चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed