फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Devotion to God will steer a person's boat across the ocean of life: Anubhuti Mata

भगवान की भक्ति करने से होगी मनुष्य की नैया पार : अनुभूति माता

Tue, 07 Jul 2026 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Devotion to God will steer a person's boat across the ocean of life: Anubhuti Mata
-बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन में हुआ भक्तांबर महामंडल विधान
विज्ञापन

फोटो नंबर 06केएआर 1

संवाद न्यूज एजेंसी

खेकड़ा। बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में सोमवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की।

विधान की शुरुआत भगवान पार्श्वनाथ के अभिषेक, शांति धारा और मंडप की शुद्धि के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। धर्म सभा में अनुभूति माता ने प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि संसार में मनुष्य का अपना कुछ नहीं है। मनुष्य बेवजह मोह माया में उलझा हुआ है। अनुभूति माता ने सच्चे मन से भगवान की भक्ति करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि भगवान की भक्ति ही मनुष्य की नैया पार लगा सकती है। इस अवसर पर त्रिलोकचंद जैन, श्यामलाल जैन, मनोज जैन, अभिषेक जैन, दीपक जैन और संदीप जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed