पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Exercising brings flexibility to the body: Manoj Kumar

व्यायाम करने से शरीर में आता है लचीलापन : मनोज कुमार

Sun, 28 Jun 2026 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Exercising brings flexibility to the body: Manoj Kumar
फोटो-एक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के आर्य समाज भवन में शनिवार को योग कक्षा हुई, जिसमें विभिन्न आसन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योग शिक्षक प्रदीप, प्रमोद कुमार और राकेश आर्य ने प्रतिभागियों को अभ्यास कराया।

योग शिक्षक मनोज कुमार ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को रोजाना व्यायाम और योग करना चाहिए। मनोज कुमार ने बताया कि प्रतिदिन योग करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। व्यायाम रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और योगासन शरीर में लचीलापन लाता है। उन्होंने योगासन को हमारी प्राचीन परंपरा बताया। इस योग शिविर में आर्य समाज के प्रधान सतीश आर्य, रामफल आर्य, सुरेश जिंदल और पवन शर्मा मौजूद रहे। आर्य भूषण, सुमन जिंदल और कविता आर्य सहित कई अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed